भारतीय टीम जब पहले दिन के खेल के बाद पवेलियन लौटी होगी तो उन्हें ऐसा लग रहा होगा कि न्यूजीलैंड की हालत वेलिंगटन में जारी इस मैच में दमदार है। यहां तक कि दूसरे दिन के पहले सेशन के बाद भी भारतीय टीम और टीम के समर्थकों ने ऐसा ही सोचा होगा, लेकिन दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ऐसा लग रहा है कि इस टेस्ट मैच में ड्राइविंग सीट पर है।

इसके पीछे की वजह है यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की दमदार बल्लेबाजी, जिन्होंने न्यूजीलैंड पर पलटवार किया।न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रन बनाने में सफल रही। इसके बाद लग रहा था कि शायद भारत के लिए मुश्किलें हो सकती हैं, लेकिन जिस तरह से पहले दिन के दूसरे और तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी की थी, उससे कहीं ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की।

जायसवाल शतक से चूक गए। वे 89 गेंदों में 85 रनों का असरदार पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन केएल राहुल ने आगे देवदत्त पडिक्कल के साथ एक छोटी सी साझेदारी कर ली और दिन का खेल खत्म होने तक दोनों नाबाद लौटे।भारत दूसरे दिन के बाद अच्छी स्थिति मेंदूसरे दिन के खेल का समापन होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं।

209 रन अभी भारत पीछे है, लेकिन जिस तरह का खेल भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया है और तेजी से रन बनाए हैं, उससे लग रहा है कि भारत इस मैच में बहुत कुछ हासिल कर सकता है। केएल राहुल 52 और पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। एक ही विकेट न्यूजीलैंड को मिल सका, जो कि मैट हेनरी ने उन्हें दिलाया। यशस्वी जायसवाल के बल्ले का महीन सा किनारा लगकर विकेट के पीछे चला गया था।

31 ओवर बल्लेबाजी तीसरे सेशन में भारत ने की। एक विकेट ही गंवाया और रन 143 बना दिए। रन रेट 4.61 का था, जो इस मैच में सबसे ज्यादा था। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में 335 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 175 रनों की नाबाद पारी हेनरी निकोल्स ने खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स 216 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 118 रन बनाकर आउट हुए।

इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 14 रनों से ज्यादा नहीं बना सका। वहीं, भारत के लिए चार विकेट जसप्रीत बुमराह ने निकाले, जबकि 3 विकेट आकाश दीप ने अपने नाम किए। 2 विकेट अंशुल कंबोज को मिले और एक सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने नाम की। कृष्णा ने 100 रन इस मैच में लुटा दिए। वॉशिंगटन सुंदर को कोई सफलता नहीं मिली।