tag manger - रेल कर्मचारियों के बीच पहुंचे बृजेश पाठक। – KhalihanNews
Breaking News

रेल कर्मचारियों के बीच पहुंचे बृजेश पाठक।

रेलवे कर्मचारियों का एक एक वोट  ब्रजेश पाठक के लिए है।

नार्दन रेलवे महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा। आज दिनांक को उत्तर प्रदेश के क़ानून मंत्री ऐवम कैंट विधानसभा प्रत्याशी बृजेश पाठक जी आज नार्दन रेलवे के महामंत्री  शिव गोपाल मिश्रा जी के आवास पर पहुंचे जहां पर भारी संख्या में रेलवे के सम्मानित कर्मचारियों ने माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया,यह जानकारी कैंट विधानसभा के मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने दी।

नार्दन रेलवे के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा जी ने कहा कि माननीय मंत्री जी को हम सभी को मिलकर ऐतिहासिक मतों से विजई बनाना है हम सभी एक एक छोटा ग्रुप बनाकर घर घर जाकर सभी सम्मानित भाइयों एवं बहनों से अनुरोध करेंगे कि आप सभी लोग 23 फरवरी को मतदान अवश्य करें क्योंकि बृजेश पाठक जी एक ऐसे मंत्री हैं तो 365 दिन हम सभी के लिए उपलब्ध रहते हैं तो अब हम सभी का भी यही दायित्व है कि                                                                                          उनके चुनाव में हम सभी को पूरी तरह से लगकर ऐतिहासिक सीटों से विजई बनाना है।

कानून मंत्री बृजेश पाठक जी ने सभी रेलवे के कर्मचारियों को सादर प्रणाम करते हुए आग्रह किया कि हम पूरे 5 वर्ष आप सभी के लिए 24 घंटे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे आप सभी के सम्मान और एस के लिए हम हर वक्त आपके लिए खड़े रहेंगे आप सभी लोगों की सेवा करने का हमें अवसर मिला यह हमारा सौभाग्य है।

About admin

Check Also

खरीफ की तैयारी शुरू, किसानों से अपील – समय रहते खाद उठा लें बालाघाट

खरीफ की तैयारी शुरू, किसानों से अपील – समय रहते खाद उठा लें बालाघाट

खरीफ सीजन 2025 की तैयारी जिले में जोरों पर है। इसी बीच किसानों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *