tag manger - महाकुंभ में भव्य लेजर वाटर स्क्रीन शो में दिखी भारत की प्राचीन गाथा – KhalihanNews
Breaking News

महाकुंभ में भव्य लेजर वाटर स्क्रीन शो में दिखी भारत की प्राचीन गाथा

महाकुंभ में पहली बार, अविस्मरणीय और अदभुत लेज़र शो ने भारतीय परंपरा, आस्था, वर्तमान और भविष्य की रूपरेखा को जीवंत कर दिया। गंगा की लहरों के साथ लेज़र शो ने श्राद्धालुओ को आस्था की त्रिवेणी मे पुण्य स्नान कराया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे प्रयागराज महाकुंभ-2025 में श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव का आयोजन किया गया। यहां एक विशेष लेजर वॉटर स्क्रीन प्रोजेक्शन लाइट और साउंड शो का उद्घाटन हुआ। इस अद्वितीय शो का आयोजन प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा किया गया, जिसे टेमफ्लो सिसटम्स गाजियाबाद ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाकुंभ की प्राचीन गाथाओं को प्रभावशाली और सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

महाकुंभ मेले में तट पर बोट क्लब के पास काली घाट पर प्रदर्शित इस शो के दौरान पानी की स्क्रीन पर उभरती अद्भुत छवियों ने प्रयागराज और महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक गाथाओं को जीवंत कर दिया। दर्शकों को इन पवित्र स्थलों की दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। शो में दिखाए गए दृश्य और ध्वनि ने श्रद्धालुओं को महाकुंभ के गौरवशाली अतीत में खो जाने का अवसर दिया।

आम नागरिक इस शो का बिना किसी टिकट के मुफ्त में आनंद ले सकते हैं। रोज़ शाम 7 से 9 बजे के बीच दो शो दिखाए जाएंगे और हर शो कि अवधि 45 मिनट होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यह शो महाकुंभ 2025 के मुख्य आकर्षणों में से एक है।

कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे संस्कृति व परंपरा के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यह शो, जो आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक महत्व का संगम है,

About khalihan news

Check Also

महाकुंभ मेले के बाद स्थानीय किसानों ने दोशुरू की तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की खेती

प्रयागराज में महाकुम्भ के भव्य आयोजन के बाद अब संगम की रेती में नई संभावनाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *