Tata Aeris Top 5 Standout Features And Performance: कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में टाटा मोटर्स की ब्रैंड न्यू एरिस ने शानदार एंट्री मारी है। टाटा एरिस ने अच्छे लुक-डिजाइन, फीचर्स-कंफर्ट और मॉडर्न टेक्नॉलजी के साथ मार्केट में कदम रखा है और टिगोर के सक्सेसर के रूप में फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
दरअसल, सब-4-मीटर सेडान सेगमेंट में आमतौर पर मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं से कहीं आगे बढ़ते हुए टाटा एरिस में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और प्रैक्टिकल अपग्रेड्स जोड़े गए हैं। यह कार स्पोर्टी और आक्रामक ड्राइविंग के बजाय एक आरामदायक, बैलेंस और भरोसेमंद फैमिली कार के रूप में ट्यून की गई है, जो खराब सड़कों और बिजी सिटी ट्रैफिक में सहज एक्सपीरियंस देती है।
चाहे वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स हों, बिल्ट-इन मल्टी-व्यू डैशकैम हो या फिर ट्विन-सिलिंडर iCNG तकनीक के साथ 5-स्पीड एएमटी का विकल्प- नई टाटा एरिस लोगों की बदलती जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करती है।नई आइडेंटिटी और फैमिली-सेंट्रिक फिलॉसफी आपको सबसे पहले बता दें कि भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की पहचान हमेशा से किफायती दाम, कंफर्टेबल सवारी और प्रैक्टिकल केबिन स्पेस के रूप में रही है।
टाटा एरिस टिगोर की जगह लेने वाली न्यू जेनरेशन सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट सेडान है और इसी विरासत को आधुनिक तकनीक और प्रीमियम अहसास के साथ आगे बढ़ाती है। टाटा मोटर्स ने इस कार को एक बेहद तेज या स्पोर्टी सेडान बनाने के बजाय मैच्योर फैमिली कार के रूप में तैयार किया है। इसका सस्पेंशन, स्टीयरिंग और पावर डिलीवरी इस तरह से संतुलित किए गए हैं कि रोजाना ऑफिस जाने वालों से लेकर परिवार के साथ सफर करने वालों तक, हर किसी को एक स्टेबल और भरोसेमंद अनुभव मिल सके।
लुक और डिजाइन की बात करें तो टाटा एरिस का लुक मॉडर्न, शार्प और क्लीन है, जिसमें स्लिम एलईडी हेडलैंप्स, पतली एलईडी डीआरएल स्ट्रिप, स्लिम एलईडी फॉग लैंप्स, नई ग्रिल, 15-इंच के अलॉय व्हील्स और हल्का कूपे-स्टाइल सेडान प्रोफाइल मिलता है। इसमें विंडो लाइन व डोर हैंडल पर क्रोम एक्सेंट्स मिलते हैं। टाटा एरिस को प्रिस्टाइन वाइट, डेटोना ग्रे, नाइट्रो क्रिमसन, प्योर ग्रे, ड्यून ग्लो और डैंडेली ड्रिजल जैसे कलर विकल्पों में पेश किया गया है।सेगमेंट-फर्स्ट एयरोलक्स वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसा कि हमने पहले ही बताया कि टाटा एरिस एक फीचर लोडेड सेडान है तो इसमें काफी सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
टाटा एरिस के टॉप-स्पेक Accomplished ट्रिम में मिलने वाली AeroLux वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स इस सेगमेंट में एक बड़ी सौगात हैं। दरअसल, कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में एक्टिव कूलिंग वाली वेंटिलेटेड लेदरेट सीट्स मिलती नहीं हैं। तेज धूप और उमस भरे मौसम में ये सीट्स फ्रंट पैसेंजर्स को ठंडक और पसीने से राहत प्रदान करती हैं और कार का केबिन एक्सपीरियंस प्रीमियम बन जाता है।
केबिन के भीतर आगे और पीछे दोनों सीटों में अच्छा अंडर-थाई सपोर्ट है, लेकिन पीछे की सीट दो वयस्कों और एक बच्चे के लिए सबसे सटीक है। साथ ही रियर एसी वेंट्स और 65W USB-C फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।10.25 इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और डुअल स्मार्टफोन डेक टाटा एरिस के केबिन के सेंटर में दिया गया फ्लोटिंग 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम आधुनिक कनेक्टिविटी और क्लीयर इंटरफेस एक्सपीरियंस देता है।
इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और के साथ-साथ 35 से ज्यादा iRA कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल हैं। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट डुअल स्मार्टफोन कंसोल, जिसमें वायरलेस चार्जिंग पैड भी मौजूद है, आधुनिक यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि ड्राइवर और को-पैसेंजर दोनों ही अपने फोन को आसानी से रख और चार्ज कर सकें।
इस सेडान में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग मिलते हैं।बिल्ट-इन मल्टी-व्यू डैशकैम (DVR) आज के दौर में रोड सेफ्टी और सबूत के लिहाज से डैशकैम बेहद जरूरी डिवाइस बन चुका है। टाटा एरिस के टॉप वेरिएंट में बिल्ट-इन मल्टी-व्यू डैशकैम (DVR) दिया गया है, जो आफ्टरमार्केट वायरिंग या डैशबोर्ड पर अलग से कैमरे लगाने की झंझट को पूरी तरह खत्म कर देता है।
यह सिस्टम कार के ही कैमरों का इस्तेमाल करके आगे, पीछे और साइड का लगातार फुटेज रिकॉर्ड करता है। अचानक ब्रेक लगने या संभावित टक्कर की स्थिति में यह खुद-ब-खुद जरूरी क्लिप्स को सुरक्षित कर लेता है, जिससे ड्राइवर को सुरक्षा और मानसिक शांति मिलती है।360-डिग्री कैमरा और डुअल ब्लाइंड व्यू मॉनिटर तंग गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों या संकरी पार्किंग जगहों पर कार मोड़ना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
इसे आसान बनाने के लिए टाटा एरिस में 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा दिया गया है, जो एचडी क्वॉलिटी में 2D और 3D व्यू दिखाता है। इसकी सबसे खास बात इसका सेगमेंट-फर्स्ट डुअल ब्लाइंड व्यू मॉनिटर है, जो लेन बदलते या टर्न लेते समय बाएं और दाएं दोनों आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स के लाइव कैमरा फीड डिस्प्ले पर दिखाता है।
इससे ब्लाइंड स्पॉट्स काफी हद तक कम हो जाते हैं और सिटी ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित बनती है।इंजन और गियरबॉक्स परफॉर्मेंस: पेट्रोल Vs सीएनजी टाटा एरिस में दोनों फ्यूल ऑप्शंस के साथ टाटा का 1.2-लीटर 3-सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। टाटा एरिस का पेट्रोल इंजन 86 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।
रोजमर्रा के शहरी सफर में यह पर्याप्त एक्सीलेरेशन देता है और 100 kmph की रफ्तार तक साफ तरीके से पहुंच जाता है। वहीं, टाटा एरिस सीएनजी मोड में 75.5 पीएस पावर और 96.5 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करती है। स्लो सिटी ट्रैफिक में यह स्मूद और रेस्पॉन्सिव लगती है। इसमें डायरेक्ट-सीएनजी स्टार्ट की सुविधा मिलती है, जो कि काफी फायदेमंद है और पेट्रोल पर निर्भरता की जरूरत महसूस नहीं होती।मैनुअल, 5-स्पीड AMT और रिफाइनमेंट एक्सपीरियंस गियरबॉक्स की बात करें तो टाटा एरिस में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है, जो कि स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में स्मूद क्रीप फंक्शन के कारण सुविधाजनक है।
हालांकि, तेज एक्सीलेरेशन के दौरान इसमें हल्का पॉज और हेड-नॉड महसूस होता है, जिसे पैडल शिफ्टर्स की मदद से कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इंजन रिफाइनमेंट के स्तर पर टाटा टिगोर के मुकाबले एरिस में काफी सुधार हुआ है, लेकिन 3-सिलिंडर इंजन आइडल पर हल्का वाइब्रेशन पैदा करता है। 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर्स का विकल्प भी इस कॉम्पैक्ट और किफायती सेडान में मिलता है, जिससे कम फ्यूल खर्च में ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सहूलियत मिल जाती है।ट्विन-सिलिंडर iCNG तकनीक और 5-स्पीड AMT का विकल्प आपको बता दें कि सीएनजी कारों की सबसे पुरानी समस्या बूट स्पेस कम होने की रही है, जिसे टाटा मोटर्स ने अपनी अंडरफ्लोर ट्विन-सिलेंडर iCNG तकनीक से सुलझाया है।
टाटा एरिस में यह लेआउट सामान रखने की जगह को बचाए रखता है। जहां पेट्रोल वर्जन में 419 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, वहीं सीएनजी वर्जन में भी 227 लीटर का लगेज स्पेस उपलब्ध रहता है। परफॉर्मेंस और ड्राइविंग डायनैमिक्स टाटा एरिस की परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कॉम्पैक्ट सेडान स्मूद और स्टेबल है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर भी यह कार कॉन्फिडेंस और स्टैबिलिटी के साथ चलती है, जिससे हाईवे पर भी चलाना मजेदार हो जाता है।
इसका इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग पार्किंग या धीमी गति में बेहद हल्का रहता है, जिससे तंग जगहों पर कार घुमाना आसान हो जाता है और स्पीड बढ़ने के साथ इसमें वजन भी जुड़ता है। कॉर्नरिंग के दौरान बॉडी रोल एक कॉम्पैक्ट सेडान के हिसाब से अच्छी तरह कंट्रोल रहता है। भारतीय सड़कों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इसमें आगे इंडिपेंडेंट मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे ट्विस्ट-बीम डुअल-पाथ स्ट्रट सस्पेंशन के साथ 170 एमएम का अनलैडन ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक्स के साथ एबीएस, ईबीडी और कॉर्नरिंग स्टैबिलिटी कंट्रोल दिया गया है, जो बैलेंस ब्रेकिंग देता है। कीमतें और टारगेट बायर्स टाटा मोटर्स ने अपनी नई एरिस सेडान को भारतीय बाजार में 5.30 लाख रुपये से लेकर 9.75 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम प्राइस में पेश किया गया है।
टाटा एरिस का मुकाबला सेगमेंट की टॉप सेलिंग मारुति सुजुकी डिजायर के साथ ही हुंडई ऑरा और होंडा अमेज जैसी कारों से है। बीते अक्टूबर में एरिस ने सेल्स चार्ट में होंडा अमेज को पछाड़ दिया। कुल मिलाकर नई टाटा एरिस उन फैमिली के लिए एक प्रैक्टिकल, सेफ और फीचर-लोडेड कॉम्पैक्ट सेडान है, जो रफ्तार के रोमांच से ज्यादा कंफर्ट, सेफ्टी और रोजमर्रा की सुविधा को प्राथमिकता देते हैं।