हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है और उनमें कोई न कोई सबसे अलग बात जरूर होती है। किसी जातक का स्वभाव इस पर भी निर्भर करता है कि वह किस दिन, कौन-सी तारीख, महीने आदि में जन्मा है। ज्योतिष एक्सपर्ट, वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि पूर्णिमा पर जन्मे जातकों पर चंद्रमा की पूरी 16 कलाओं का प्रभाव देखने को मिलता है।
इसी वजह से ये लोग बहुत आकर्षक, भावुक, संवेदनशील और बुद्धिमान होते हैं। ज्योतिष और शास्त्रों में पूर्णिमा के दिन जन्मे लोगों को बहुत खास माना गया है। किसी भी जातक के जन्म की तिथि उसके मन और जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि पूर्णिमा पर जन्मे लोगों का व्यक्तित्व, करियर, फैमिली और लव लाइफ कैसी होती है।
पूर्णिमा पर जन्मे लोगों का स्वभाव , खूबियां और कमजोरियांज्योतिष एक्सपर्ट, वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में पूर्णिमा पर जन्मे जातकों के स्वभाव में कई खास बातें देखने को मिलती हैं। आकर्षक और शांत पर्सनालिटी : इनके चेहरे पर एक अलग सा ही तेज नजर आता है और इनके बात करने का तरीका भी बहुत अनोखा होता है।
जिसके चलते इनकी बातें सामने वालों को जल्दी पसंद आती हैं। होते हैं बेहद समझदार : ये लोग सामने वाले के बोलने से पहले ही उसके मन की बात आसानी से जान लेते हैं। इन मामलों में इनकी समझ बहुत तेज होती है। मदद करने के लिए रहते हैं तैयार : पूर्णिमा पर जन्मे लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। ये बिना कोई कंडिशन सामने रखे दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
स्वतंत्र सोच : ये लोग बहुत ही स्वतंत्र सोच वाले होते हैं और इन्हें किसी के दबाव में आकर काम करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ये जातक अपने रूल्स के अनुसार लाइफ जीना ज्यादा पसंद करते हैं। होते हैं ओवरथिंकर : जैसे चंद्रमा अपना आकार बदलता है, वैसी ही तेजी पूर्णिमा पर जन्मे लोगों में के मन में भी रहती है।
ये लग छोटी-छोटी बातों पर भी जरूरत से ज्यादा विचार करने लगते हैं। इससे इनके मन में बैचेनी और चिंता बढ़ने लगती है। जल्दी कर लेते हैं भरोसा : ये लोग दिल के बहुत साफ होते हैं और इसी कारण इन्हें जल्दी किसी पर भी विश्वास हो जाता है। ऐसे में कुछ बार लोग इनका फायदा उठा लेते हैं। फैसले लेने में दुविधा : कई बार ये अत्यधिक भावुक होने के कारण सही समय पर सही फैसला नहीं ले पाते हैं।
कभी-कभी ये बहुत खुश नजर आते हैं, तो अगले ही पल बिना किसी कारण उदास भी दिखाई दे सकते हैं।पूर्णिमा पर जन्मे लोगों का करियर रचनात्मक क्षेत्र : इनकी कल्पना शक्ति बहुत ही कमाल की होती है। इसी के चलते संगीत, लेखन, कला, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग, मीडिया आदि क्षेत्रों में ये बहुत आगे जा सकते हैं। सेवा और मार्गदर्शन : शिक्षण, काउंसलिंग, हीलिंग, सोशल वर्क और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में जहां दूसरों को समझना व मदद करना हो, इनके लिए करियर में अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
जल और सफेद चीजों से जुड़ा व्यापार : अगर पूर्णिमा पर जन्मे जातक बिजनेस करना चाहें, तो इनके लिए पानी, दूध, डेयरी, सफेद कपड़े, चांदी, ट्रेवल आदि से जुड़े काम बहुत अच्छा रहेंगे। इन क्षेत्रों में ये लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति : अपनी मेहनत, लगातार प्रयास और माता लक्ष्मी की कृपा से ये लोग सुखी और समृद्ध जीवन जी सकते हैं।ज्योतिष एक्सपर्ट, वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि अगर कुंडली में अन्य ग्रह भी साथ दें, तो पूर्णिमा पर जन्मे लोग जीवन में अच्छा पैसा और मान-सम्मान कमा सकते हैं।पूर्णिमा पर जन्मे लोगों की फैमिली और लव लाइफजिन जातकों का जन्म पूर्णिमा के दिन हुआ हो, वे बहुत ही भावुक होते हैं और हर रिश्ते को पूरे दिल से निभाते हैं।
इनके पारिवारिक और लव लाइफ में प्रेम, परवाह और भावनाओं का गहरा रंग देखने को मिलता है। परिवार के लिए समर्पित : ये लोग अपने परिवार से बहुत अधिक प्रेम करते हैं और उन्हें हमेशा खुश देखना चाहते हैं। ऐसे में इनमें सभी को साथ लेकर चलने की खूबी भी देखने को मिलती है और ये अपनी फैमिली के प्रति समर्पित होते हैं।
मां के साथ होता है खास जुड़ाव : चंद्रमा का प्रभाव होने के कारण इनका अपनी मां से एक अलग ही भावनात्मक रिश्ता होता है। ऐसे में किसी भी महत्वपूर्ण विषय में उनकी सलाह इनके लिए बहुत मायने रखती है। रिश्तों में ईमानदारी : लव लाइफ की बात करें, तो ये लोग अपने रिश्ते में बहुत वफादार होते हैं। अपने पार्टनर की बहुत केयर करते हैं और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं।
रिश्तों में चुनौती : पूर्णिमा पर जन्मे लोग बहुत इमोशनल होते हैं। ऐसे में ये लोग पार्टनर से भी उनका ही प्यार और समय की उम्मीद रखते हैं। ऐसा न होने पर रिश्तों में कभी-कभी छोटी-मोटी तकरार या नाराजगी होने की आशंका बनी रहती है।