नई दिल्ली: क्या भारतीय सेना के किसी भी जवान को पेंशन तभी मिलनी चाहिए, जब वह दुश्मन की गोली से घायल हो? ये सवाल इसलिए उठा, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में ऐसी घटना को लेकर केस चल रहा था, जिसमें सेना का एक जवान पेंशन की मांग को लेकर अड़ा हुआ था। वह भूलवश अपनी ही बंदूक से चली गोली से घायल हो गया था। इस घटना के बाद वह 40 फीसदी विकलांग हो गया, लेकिन उसे 'वॉर इंजरी एलिमेंट'(युद्ध में लगी चोट) के तहत पेंशन का हकदार नहीं माना गया।

जवान इस फैसले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, जहां सर्वोच्च अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उसे पेंशन देने का फैसला सुना दिया।पेंशन दी जानी चाहिए: सुप्रीम कोर्टइन दो जजों की बेंच का फैसला जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा जस्टिस एनके सिंहदुर्घटना से लगी चोट का मामलाफैसला सुनाते हुए दो जजों की बेंच ने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में सेना के जवानों को 'वउंडेड बैटल कैजुअल्टी' (युद्ध में घायल) माना जाएगा और गंभीर रूप से घायल सैनिक पेंशन पाने का हकदार होगा।

आदेश में दो स्थितियों पर विचार किया गया। 'दुर्घटना से' गोली या किसी टुकड़े (स्प्लिंटर) से लगी चोट, या फिर अपने ही सैनिकों की गोलीबारी से लगी चोट। दोनों ही स्थितियों में, यह चोट दुश्मन या उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान लगनी चाहिए। मौजूदा मामला पहले पहलू, यानी 'दुर्घटना से लगी चोट' पर आधारित है।जानबूझकर नहीं किया कृत्यसुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को 'खुद को चोट पहुंचाने' के मामलों से बिल्कुल अलग माना जाना चाहिए।

'खुद को चोट पहुंचाने' के मामलों में जानबूझकर या इरादतन ऐसा करने का तत्व शामिल होता है, जिसके कारण व्यक्ति बढ़ी हुई पेंशन सुविधाओं का हकदार नहीं रह जाता।जानें, आखिर मामला है क्या?सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट देवी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे बाद में स्वीकार कर लिया गया। देवी सिंह अगस्त 2002 में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक/ऑपरेशन पराक्रम के दौरान घायल हो गए थे।

तब उनके हथियार से गलती से एक गोली निकल गई, जो उनकी जांघ से होकर गुजर गई। इससे वह 40% विकलांग हो गए और उसे पेंशन का सामान्य विकलांगता तत्व प्रदान किया गया। उन्होंने युद्ध क्षति तत्व के तहत बढ़ी हुई पेंशन की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उनके दावे को खारिज कर दिया गया था।किस स्थिति में चल सकती है गोली हथियार पकड़े हुए कहीं टकरा जाने या गिर जाने पर ट्रिगर कहीं फंस जाने पर भी गोली चल सकती है ट्रिगर पर अनजाने में दबाव पड़ जाने पर किसी तकनीकी खराबी के कारण