जयपुर। राजस्थान के किसानों के लिए नवंबर महीना खत्म होने से पहले खुशखबरी मिल सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के बाद अब मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 7वीं और 8वीं किस्त को लेकर उम्मीद जगी है। पीएम किसान के लाभार्थियों को राजस्थान सरकार साल में 3000 रुपये देती है। राजस्थान के किसानों को सीएम किसान सम्मान निधि की किस्त का इंतजार है।
ऐसी जानकारी मिल रही है कि 25 नवंबर को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राज्य के करीब 66 लाख किसानों को यह तोहफा दे सकते हैं।प्रदेश में अधिकतर जिलों में पंचायत चुनाव के परिणाम आ गए हैं। ऐसे में अब सरकार किसानों को सीएम किसान सम्मान निधि का तोहफा दे सकती है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक राजस्थान सरकार आगामी 25 नवंबर को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम आयोजन कराने की तैयारी में है।
हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।किसानों के खाते में आएंगे कितने पैसे, 1000 या 2000?पिछली बार अगस्त में किसानों को उम्मीद थी कि सीएम किसान सम्मान निधि की 2 किस्तों के पैसे मिलाकर 2000 रुपये आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किस्त ही आई।
सातवीं किस्त का इंतजार खत्म नहीं हुआ। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हो चुकी है। ऐसे में अब किसानों के लिए 8वीं किस्त भी लंबित हो गई है।क्या आपका नाम सीएम किसान की लिस्ट में है या नहीं?पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त की बात करें तो इस बार करीब 33 हजार किसानों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
आप राजस्थान सहकारिता विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम चेक करने का पूरा प्रोसेस आप 'सीएम किसान सम्मान निधि: लिस्ट में नाम कैसे चेक करें' पर क्लिक करके जान सकते हैं।सीएम किसान की पिछली किस्त कब आई थीमुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किस्त सीएम भजनलाल शर्मा ने 16 अगस्त को किसानों के खाते में 1-1 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर की थी।
देखना होगा कि क्या इस बार नवंबर में किसानों का इंतजार खत्म होगा या नहीं।