लंदन: सबसे घातक बीमारियों में से एक पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज खोज रहे वैज्ञानिकों के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा विकसित की है जो पैंक्रियास के ट्यूमर को सिकोड़ सकती है या शायद उसे खत्म भी कर सकती है। डाराक्सोनरासिब (Daraxonrasib) नाम की इस दवा के ट्रायल के दौरान उत्साहजनक नतीजे आए हैं।

शुरुआती ट्रायल में जिन मरीजों को यह दवा दी गई, उनमें हर 12 से 1 मरीज में कैंसर का पता नहीं चला।इस दवा को एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित कुल 61 मरीजों को कीमीथेरेपी के साथ दिया गया। लगभग सभी में ट्यूमर का बढ़ना बंद हो गया। लेकिन डॉक्टरों को कहना है कि इस गोली को अभी पूरी तरह से इलाज नहीं माना जा सकता है।

डॉक्टरों का कहना है कि यह साफ नहीं है कि यह डाराक्सोनरासिब कितने समय तक बीमारी को रोक सकती है।पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी कामयाबीएक्सपर्ट इसे पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। कैंसर रिसर्च UK ने पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों के लिए 'दशकों में सबसे बड़ी प्रगति' बताया है।

संस्था से जुड़े डॉ. सैम गॉडफ्रे ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि इस दवा ने ऐसा तरीका खोज निकाला है, जिससे अब तक लाइलाज समझे जा रहे कैंसर को निशाना बनाया जा सकता है।ट्रायल के नतीजों को न्यूयॉर्क के ऑक्नोलॉजिस्ट डॉ. वुंगकी पार्क ने पेश किया है। उन्होंने नतीजों को पूरी तरह ठीक होने के करीब और अविश्वसनीय बताया।

बर्सिलोना में कैंसर पर आयोजित एक सेमिनार में उन्होंने बताया, "जरा सोचिए, औसतन 18 महीने में CT स्कैन पर आपकी बीमारी पूरी तरह गायब हो जाती है। यह पूरी तरह ठीक होने के करीब है। यह अविश्वसनीय है।"ट्रायल में डॉक्टरों को क्या पता चला? मरीजों की औसतन 18 महीने तक निगरानी की गई। इस दौरान 90% मरीजों में ट्यूमर बढ़ना रुक गया।

60 फीसदी से ज्यादा मरीजों के ट्यूमर सिकुड़ गए या खत्म हो गए। CT स्कैन में 8 प्रतिशत मरीजों में ट्यूमर नजर नहीं आया।पैंक्रियाटिक कैंसर खतरनाकपैंक्रियाटिक कैंसर को इस बीमारी के सबसे घातक प्रकारों में माना जाता है जिसका इलाज करना बहुत मुश्किल है। इस कैंसर से पीड़ित आधे लोगों की मौत तीन महीने के भीतर हो जाती है।

केवल 3 प्रतिशत मरीज ही बीमारी के दूसरे अंगों में फैलने के बाद 5 साल जिंदा रह पाते हैं।आमतौर पर कीमोथेरेपी लेने वाले मरीजों में 40-45% केवल एक साल तक ही जीवित रह पाते हैं। वहीं, डाराक्सोनरासिब दवा से इलाज शुरू किए जाने के एक साल बाद 76.6 प्रतिशत जीवित थे। ट्रायल के नतीजों को पेश करने वाले डॉ. पार्क ने कहा कि इतने सारे ट्यूमर का गायब हो जाना उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।