लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सुभासपा और बीजेपी के गठबंधन पर निशाना साधा था। इसके जवाब में अब सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर हमला बोला है।ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला हमलाओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने गठबंधन की चिंता करनी चाहिए।
हमारे बारे में नहीं सोचना चाहिए। ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश फर्जी लिस्ट जारी करके क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के गठबंधन की चर्चाओं के समय बना था।अखिलेश ने सुभासपा-बीजेपी गठबंधन पर बोला था हमलाअखिलेश यादव ने शुक्रवार को सुभासपा और बीजेपी के गठबंधन पर निशाना साधा था।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि सुभासपा का बीजेपी से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए सुभासपा 36 सीटें मांग रही है। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘एनडीए’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है। उन्होंने आगे लिखा कि सुभासपा का आधार शून्य हो चुका है। इसलिए अगर बीजेपी सुभासपा को 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाकी दल भी उसी हिसाब से सीटें मांगेंगे।
अखिलेश ने आगे कहा कि फिर तो बीजेपी के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी। शायद इसीलिए बीजेपी की केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।सीटों के बंटवारे को लेकर यूपी में घमासानविधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों में घमासान मचा हुई है। इससे पहले निषाद पार्टी ने भी सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मीटिंग की थी।
निषाद पार्टी यूपी में 36 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन बीजेपी निषाद पार्टी को इतनी सीटें देने के पक्ष में नहीं है। चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर सभी दलों में बैठकों का दौर लगातार जारी है।