लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को मोर्चे पर ला दिया है। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने अयोध्या की रैली से समाजवादी पार्टी की पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स पर सीधा निशाना साधा।

आकाश आनंद ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और सपा पर भी निशाना साधना शुरू किया है। दिल्ली छात्र आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं के युवाओं के बीच खड़े होकर फोटो खिंचाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में वे गायब हो गए। ऐसे सेलेक्टिव विरोध पर उन्होंने सवाल उठाया।मायावती का किया जिक्रअयोध्या के बिकापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि बहन मायावती जी सही कहती हैं, चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

सिक्का चाहे जैसे भी उछले। हेड आए या टेल, नुकसान हमेशा शोषित और वंचितों का ही होता है। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। समाजवादी पार्टी की बात करें तो मैं अखिलेश यादव जी का सम्मान करता हूं।आकाश आनंद ने कहा कि सच कहूं तो मुझे कभी समझ नहीं आया कि वे असल में क्या हासिल करना चाहते हैं। पार्टी प्रमुख मायावती का जिक्र करते हुए कहा कि वे कहती हैं, ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

मुझे लगता है कि चुनाव आते-आते 'P' का असली मतलब सामने आ जाएगा। वहीं, 'D' और 'A' पीछे घबराए बैठे हैं।पीडीए पर तंजआकाश आनंद ने अखिलेश यादव के पीडीए पॉलिटिक्स पर तंज कसते हुए कहा कि पी का मतलब पिछड़ा था। जैसे ही ब्राह्मण समाज तेजी से बसपा से जुड़ने लगा तो वे P का अर्थ पंडित बताने लगे। मुझे लगता है कि चुनाव आते-आते P का मतलब 'पता नहीं' हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेचारे 'D' और 'A' पीछे घबराए बैठे हैं, कहीं अगला नंबर उनका न आ जाए। बसपा समन्वयक ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि हमें समझ में नहीं आता कि वे करना क्या चाहते हैं। शायद उन्हें भी पता नहीं है कि वे करना क्या चाहते हैं।दलित महासम्मेलन का जिक्रआकाश आनंद ने सपा के आगरा में दलित महासम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि दलितों का नंबर लग ही गया।

आगरा के 'दलित महासम्मेलन' में पूरे एक दिन के लिए पूरा संगठन, पूरी समाजवादी पार्टी अंबेडकरवादी बन गई। लेकिन, गिरगिट की एक खासियत होती है कि वे अपना रंग तो बदल सकते हैं, पर अपना स्वभाव नहीं बदल सकते। आकाश ने कहा कि उसी मंच पर सपा के 'थिंक टैंक' माने जाने वाले प्रो. राम गोपाल ने वहां बैठे लोगों को ही खरी-खोटी सुना दी।आकाश आनंद ने कहा कि जिन लोगों को सम्मान देने के लिए बुलाया था, लेकिन गुस्से में आकर प्रो.

यादव ने उन्हें 'मूर्ख' कह दिया। आप चाहे कितना भी मेकअप कर लें, दिल की सच्चाई कभी न कभी जुबान पर आ ही जाती है।सपा पर बोला तीखा हमलाआकाश आनंद ने कहा कि दलित महासम्मेलन के मंच से सपा नेता के बयान ने उनके दिल में हमारे लिए भाव सामने आ गया। उन्होंने कहा कि आप चाहे जितना मेकअप कर लो, असली चेहरा सामने आ ही जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रो. राम गोपाल यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को इस शब्द का इस्तेमाल करने के लिए हमारे समाज से माफी मांगनी चाहिए। बसपा समन्वयक ने कहा कि हम आने वाले विधानसभा चुनावों में वोटिंग बटन दबाकर इसका हिसाब बराबर कर लेंगे।