गुवाहाटी: जोरहाट की सड़कों पर राज्य परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सेना के एक वाहन की जांच की गई। ड्राइवर के सीट बेल्ट न लगाए जाने और सिविल लाइसेंस को लेकर चालान काट दिया गया। सेना के वाहन ड्राइवर का चालान मोहन वाहन निरीक्षक सेमिना सुल्तान ने काटा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, उसके बाद ऑनलाइन बहस छिड़ गई।
लोगों ने सेना के ड्राइवर का चालान काटने का विरोध किया और सेमिना सुल्तान पर कार्रवाई की मांग की। जोरहाट के जिला परिवहन अधिकारी (DTO) ने बताया कि सेमिना सुल्ताना को हटा दिया गया है। सिविल लाइसेंस न दिखा पाने के कारण सेना के ड्राइवर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।DTO ने कहा कि सेना के जवान देश में कहीं भी 'डिफेंस लाइसेंस' पर सेना के वाहन चला सकते हैं, लेकिन वे निजी वाहन नहीं चला सकते।
उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों ने तय प्रक्रिया का ही पालन किया था।क्या है पूरी घटनायह घटना बुधवार को जोरहाट शहर में व्यस्त एटी रोड पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के सामने हुई। अधिकारियों ने बताया कि चालक जोरहाट सैन्य स्टेशन के लिचुबाड़ी स्थित 41 सब-एरिया से जुड़ा था और एक अन्य कनिष्ठ सैन्यकर्मी के साथ आधिकारिक ड्यूटी पर था।
जिला परिवहन अधिकारी धनंजय सैकिया ने बताया कि एमवीआई सेमिना सुल्ताना ने सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालक का चालान काटा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि चालक पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने के आरोप में जुर्माना नहीं लगाया गया था।सेमिना सुल्ताना पर गलत व्यवहार का आरोपधनंजय सैकिया ने कहा कि एमवीआई ने चालक से पूछताछ के दौरान कुछ हद तक अभद्र व्यवहार किया था।
एमवीआई और सेना के चालक के बीच कथित बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद सेमिना सुल्ताना को हटा दिया गया है।गोलाघाट हादसे के बाद चला अभियानजिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि पड़ोसी गोलाघाट जिले में 13 नवंबर को हुए हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया था।
बयान में कहा गया, 'जोरहाट में ऐसे ही एक नियमित अभियान के दौरान रक्षा मंत्रालय के एक वाहन से जुड़ी घटना हुई। बताया गया कि उसका चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए था। इस कारण अनजाने में एक असहज स्थिति पैदा हो गई और कुछ गलतफहमियां हुईं।’चेकिंग अभियान के लिए अडवाइजरी जारीअधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने वाले अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे सशस्त्र बलों, आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस के वाहनों से निपटते समय सावधानी, संवेदनशीलता और विवेक से काम लें।
इन वाहनों की विशिष्ट जिम्मेदारियों और परिचालन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। प्रशासन ने कहा कि वह सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सम्मान करता है और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को बहुत महत्व देता है।अधिकारी ने बताया, क्यों ड्यूटी से हटायाDTO ने कहा कि हालांकि, सीट बेल्ट के नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं, जिनमें सेना के वाहनों में सवार लोग भी शामिल हैं।
DTO ने बताया कि जांच करने वाली महिला मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) को मीडिया के सामने दिए गए बयानों के कारण अस्थायी रूप से ड्यूटी से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह घबराई हुई लग रही थीं और उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिनसे भ्रम पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को जिम्मेदारी से अपनी बात रखनी चाहिए।
साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि सेना और जिला प्रशासन के बीच अच्छे संबंध हैं।जोरहाट प्रशासन ने मांगी माफीयह कार्रवाई काजीरंगा हादसे के बाद असम में नियमों को सख्ती से लागू करने के प्रयासों के बीच हुई है। बुधवार को जोरहाट ISBT के पास चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान, अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन के 189 मामले दर्ज किए और 16 वाहनों को जब्त किया।
इनमें STC का एक ऐसा वाहन भी शामिल था, जो कथित तौर पर बिना वैध फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रहा था। जोरहाट जिला प्रशासन ने इस घटना के कारण सेना को असुविधाजनक स्थिति का सामना करने के लिए खेद जताया और सेना से माफी मांगी।