बच्चे की तबीयत खराब होने पर माता-पिता अक्सर परेशान हो जाते हैं। इसी चिंता में वे कई बार अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, खासतौर पर बच्चे को बुखार आने पर। इन गलतियों की वजह से कुछ मामलों में बुखार जल्दी कम नहीं हो पाता है। डॉक्टर शैफाली दधीचि ने पेरेंट्स की ऐसी ही गलतियों के बारे में बताया है।
साथ ही, उन्होंने समझाया है कि बच्चे को बुखार होने पर किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए इस में विस्तार से जानते हैं एक्सपर्ट की सलाह।बच्चे का फीवर ऐसे नहीं होगा कम डॉक्टर शैफाली दधीचि के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक महिला कहती है कि बच्चे को अभी भी 101 डिग्री बुखार आ रहा है।
इस पर डॉक्टर समझाती हैं कि बुखार तो आएगा ही, फिर चाहे कितनी भी दवाई दे दो। अगर बच्चे के सिर से ऊनी टोपी नहीं हटाओगी, उसे कंबल ओढ़ाकर रखोगी और इतने सारे कपड़े पहनाओगी, तो उसका बुखार कैसे ठीक होगा?कमरे में वेंटिलेशन होना चाहिए एक्सपर्ट समझाती हैं कि बच्चे को बुखार होने पर पेरेंट्स को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले कमरे को बंद करके न रखें। कमरे का तापमान सामान्य होना चाहिए और वहां अच्छी तरह वेंटिलेशन होना चाहिए। बच्चे को बहुत ज्यादा कपड़े न पहनाएं। इतने सारे कपड़े पहनाने से शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है।Image-magnificबच्चे का टेंपरेंचर हमेशा एक्जिला से ही चेक करें साथ ही, बच्चे का तापमान थर्मामीटर से मुंह में लेकर नापने के बजाय बगल (एक्जिला) से लें।
इसके अलावा, बुखार कम करने के लिए कोल्ड स्पॉन्जिंग न करें। बर्फ के पानी से बच्चे की सिकाई करने से बचें। हमेशा हल्के गुनगुने (ल्यूकवॉर्म) पानी से स्पॉन्जिंग करें। इससे शरीर की गर्मी कम करने और बच्चे को आराम पहुंचाने में मदद मिल सकती है।99.5 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा तापमान माना जाता है फीवर इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चे का तापमान 99.5 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा होने पर बुखार माना जाता है।
कई बार ज्यादा कपड़े पहनाने, गोद में लेने या बच्चे को अपने शरीर से चिपकाकर रखने की वजह से भी उसका तापमान बढ़ा हुआ आ सकता है। इसलिए तापमान मापते समय इन बातों का भी ध्यान रखें।<strong>यहां देखें पूरा वीडियो </strong> View this post on Instagram A post shared by Dr Shafali Dadhich Tungaria (@drshaifali_gyne) बच्चे को भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ दें बच्चों को बुखार होने पर उनकी देखभाल के बारे में डॉ.
विवेक गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर-पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी, सीके बिड़ला हॉस्पिटल्स, जयपुर बताते हैं कि बच्चे को भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ दें। इससे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। हर कुछ घंटों में थोड़ा-थोड़ा पानी पिलाएं। इसके अलावा, घर का बना सूप, दाल का पानी और चावल का मांड भी दे सकते हैं।
शिशुओं को स्तनपान या फॉर्मूला फीड देना जारी रखें।एक्सपर्ट आगे बताते हैं कि बच्चे को बहुत ज्यादा तैलीय, मसालेदार या भारी खाना देने से बचें, क्योंकि इससे उसे परेशानी हो सकती है। पैकेटबंद मीठे पेय और कैफीन वाले ड्रिंक्स भी सीमित रखें। हालांकि, बच्चे को स्वस्थ खाना देने से परहेज न करें। बच्चे की सेहत पर नजर रखें और समय-समय पर उसका तापमान चेक करते रहें।
उसे दवा तभी दें, जब डॉक्टर ने सलाह दी हो। दवा की मात्रा भी डॉक्टर के बताए अनुसार ही रखें।ये लक्षण दिखने पर डॉक्टर से करें संपर्क अगर बच्चा असामान्य तरीके से सांस ले रहा है, बहुत सुस्त है, शरीर में पानी की कमी लग रही है, लगातार उल्टी कर रहा है या उसे दौरे पड़ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 3 महीने से कम उम्र के बच्चे को 38°C बुखार होने पर भी तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
बुखार के दौरान बच्चे को पर्याप्त तरल पदार्थ देना, आराम कराना और समय पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।