मुंबई: निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक टीवी एक्टर से 4 करोड़ 44 लाख 48 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में ओशिवरा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने अभिनेता को कई कंपनियों में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें मोटा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया।इतना ही नहीं, निवेश पर मुनाफा मिलने का विश्वास दिलाने के लिए फर्जी बैंक स्टेटमेंट भी दिखाए गए।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वजीत घोष, पियाली चटर्जी, बिजोया दास, शबाब हुसैन और बादलचंद्र घोष के रूप में हुई है। आरोपियों ने कथित तौर पर धीरे-धीरे अभिनेता का विश्वास जीता और उन्हें अलग-अलग कंपनियों में बड़ी रकम निवेश करने के लिए राजी किया।निवेश की रकम दूसरे कामों में लगाईआरोपियों ने अभिनेता को बैंक स्टेटमेंट के जरिए यह दिखाया कि उनके निवेश पर अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

इस पर भरोसा कर अभिनेता ने लगातार बड़ी रकम ट्रांसफर की। हालांकि, पुलिस को संदेह है कि निवेश के नाम पर ली गई रकम निर्धारित कंपनियों में लगाने के बजाय दूसरी जगह डायवर्ट कर दी गई।पुलिस ने लिया एक्शनशिकायत के आधार पर ओशिवरा पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ठगी में और कौन-कौन शामिल है तथा रकम कहां ट्रांसफर की गई।