कट्टरपंथी उपदेशकर जाकिर नाइक के खिलाफ केंद्र सरकार ने शिकंजा और कस दिया है। उसके संगठनों पर पांच साल का बैन लगाने के बाद अ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूएपीए की धारा 7 और 8 के तहत राज्य सरकारों को उसके फंड और संपत्तियों पर ऐक्शन लेने का अधिकार दे दिया है। इसके तहत अब जाकिर नाइक और उसके संगठन से जुड़ी संपत्तियों को कुर्क किया जा सकता है।
इससे पहले 13 नवंबर को सरकार ने यूएपीए की धारा 3 (1) और 3 (3) के तहत आईआरएफ को अवैध संगठन घोोषित किया था और इसपर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया था।यूएपीए की धारा 7 और 8 के तहत केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के प्रशासन को जाकिर नाइक के खिलाफ कार्रवाई करने की छूट दे दी है। ऐसे में अब उसके संगठन से जुड़े फंड और संपत्तियों पर ताला लग सकता है।
साथ ही जांच के बाद संपत्तियां कुर्क की जा सकती हैं। एजेंसियां जाकिर नाइक के लेन-देन की भी पूरी जानकारी जुटाएंगी। इस अधिसूचना के जारी होने केबाद अब प्रशासन इन संगठनों से जुड़े परिसर में आने जाने के बारे में खुद फैसला ले सकता है। छापेमारी केबाद चल और अचल संपत्तियों को सीज भी किया जा सकता है।कहां है जाकिर नाइककट्टरपंथ फैलाने और विदेशी फंडिंग के दम पर युवाओं को गुमराह करने का आरोपी जाकिर नाइक कई सालों से भागता फिर रहा है।
बताया जा रहा है कि वह इस समय मलेशिया में है। 2017 में उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था। 2016 में पहली बार उसके संगठन पर बैन लगाया गया था। उस समय भी वह विदेश यात्रा पर ही था।2016 से ही भारतीय एजेंसियां जाकिर नाइक को भारत लाने का प्रयास कर रही हैं। मई 2017 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने का प्रयास किया गया था।
एजेंसियों ने इंटरपोल से संपर्क किया। हालांकि इंटरपोल ने कहा कि जाकिर नाइक के खिलाफ अभी चार्जशीट नहीं फाइल हुई है इसलिए रेड कॉर्नर नोटिस नहीं जारी होगा।24 नवंबर 2017 को कोर्ट ने कोर्ट से नए वॉरंट के आधार पर एजेंसियों ने एक बार फिर से कोशिस की। इंटरपोल को 2018 में फिर से आवेदन भेजा गया। मलेशिया के विदेश मंत्रालय को भी अस्थायी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया था।
जाकिर नाइक का एक चैनल भी है जिसका नाम पीस टीवी है। जाकिर नाइक पेशे से डॉक्टर है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है।