शिशिर गुप्तापिछले 10 सालों में भारत ने पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। सीमा पर बाड़बंदी के अलावा मिसाइल से सुरक्षा के लिए भारत ने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार अब एक और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाने जा रही है।
यह सिस्टम 740 किलोमीटर की सीमा पर सुरक्षा करेगा। इसे सुदर्शन चक्र के नाम से जाना जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 ने पाकिस्तान के इरादों पर बुरी तरह पानी फेर दिया था। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी एस-400 की तैनाती से पाकिस्तानी आतंकियों की भी नींद हराम हो जाएगी।कहां-कहां पहले से तैनात है एस-400पंजाब, राजस्थान, गुजरात और असम में पहले से ही एस-400 डिफेंस सिस्टम को तैनात किआ गया है।
अरुणाचल प्रदेश से सटी 1126 किलोमीटर की अँतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए इस सिस्टम को असम में तैनात किया गया है। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में चीन हमेशा ही अपनी विस्तारवादी नीति के चलते सीमा का उल्लंघन करने का प्रयास करता रहता है। हालांकि गोलीबारी और मिसाइल अटैक जैसी घटनाएं कभी नहीं हुई हैं।
फिर भी चीन के इरादे पाकिस्तान से ही मेल खाते हैं।ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी चीन पाकिस्तान की मदद के लिए उतर आया था और पर्दे के पीछे से उसकी पूरी मदद कर रहा था। ऐसे में चीन युद्ध में सीधे ना भाग लेकर भी किसी तरह भारत पर हमला करने की योजना बनाता ही रहता है।कब तक तैनात होगा पांचवां एस-400 सिस्टमएक अधइकारी ने बताया कि जल्द ही भारतीय वायुसेना की एक टीम रूस जएगी।
इसके बाद फरवरी 2027 तक एस-400 डिफेंस सिस्टम को जम्मू-कश्मीर में तैनात कर दिया जाएगा। इसके अलावा भारत अगले कुछ ही सालो में पांच और एस-400 डिफेमस सिस्टम खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा अनमैन्ड कॉम्बैट एयर सिस्टम, कैमिकेज ड्रोन, समेत कई रक्षा उपकरण रूस से खरीदने का प्लान है।पाकिस्तान की मदद में लगा चीनचीन पाकिस्तान की सेना को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।
इसीलिए चीन पाकिस्तान को जे-35 विमान देने की योजना बना रहा है। वहीं भारत आने वाले समय के लिए पहले ही तैयारी कर रहा है. रक्षा उपकरणों के मामले में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। ऐसे में कई आधुनिक हथियारों का उत्पादन शुरू करने या फिर उत्पादन बढ़ाने पर जोर है।सेना के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में आमने-सामने की लड़ाई नहीं होगी।
ऐसे में भविष्य के युद्ध के लिए तैयारी जरूरी है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भारत को अच्छी तरह से पता है कि पाकिस्तान को तुर्की और चीन से मदद मिल सकती है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ ही हमें तुर्की और चीन से भी सावधान रहने और अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत रखने की जरूरत है।