स्क्रीन साफ करने के लिए अल्कोहल वाइप्स (Alcohol Wipes) एक आसान तरीका लग सकते हैं, लेकिन असल में ये उतने सही नहीं होते। अल्कोहल का असर क्या होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या साफ कर रहे हैं। ज्यादा अल्कोहल डिवाइस के गोंद को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि कम अल्कोहल बाहरी हिस्सों जैसे कि कीबोर्ड के बटनों को साफ करने के लिए ठीक रहता है।

लेकिन, लैपटॉप की स्क्रीन के मामले में ऐसा नहीं है। स्क्रीन को साफ करने के लिए अल्कोहल इस्तेमाल न करने की ही सलाह दी जाती है। वैसे तो, अगर लैपटॉप बनाने वाली कंपनी खुद इसे सुरक्षित बताती है, तो 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वरना यह स्क्रीन की ऊपर की कोटिंग को खराब कर सकता है। आइये, डिटेल में जानते हैं।कोटिंग को कर सकता है खराबज्यादातर लैपटॉप्स की स्क्रीन पर चमक कम करने और उंगलियों के निशान न पड़ने वाली खास कोटिंग होती है, जिसे अल्कोहल पूरी तरह से खत्म कर सकता है।

इसलिए, स्क्रीन पर अल्कोहल वाइप्स न लगाना ही बेहतर है, क्योंकि इनमें एथिल या आइसोप्रोपिल अल्कोहल होता है, जिनकी असर अलग-अलग हो सकती है। इसी तरह, 91% या उससे ज्यादा मात्रा वाले अल्कोहल वाले वाइप्स या एथिल अल्कोहल वाले वाइप्स का इस्तेमाल स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकता है।आ सकती है नमीइसके अलावा, बाजार में मिलने वाले कुछ वाइप्स में रंग, खुशबू और मॉइस्चराइजर जैसी चीजें मिली होती हैं, जो स्क्रीन पर दाग, महक या नमी छोड़ सकती हैं।इन वाइप्स से करें साफअगर आप स्क्रीन साफ करने के लिए वाइप्स ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सिर्फ वही खरीदें जिन पर स्क्रीन क्लीनर, मॉनिटर क्लीनर या इलेक्ट्रॉनिक क्लीनर किट लिखा हो।

ऐसे वाइप्स में एथिल अल्कोहल और दूसरे नुकसानदायक केमिकल्स नहीं होते हैं।अपनाएं ये तरीकालैपटॉप स्क्रीन को साफ करने का सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप एक माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करके उस पर लगे हल्के दाग-धब्बों और धूल को हटा दें। कपड़े से बहुत हल्का दबाव डालें, क्योंकि आपको केवल धूल को हटाना है। इतना जोर न लगाएं कि स्क्रीन को कोई नुकसान पहुंच जाए।