अगर आप इस वीकेंड पर कोई फील गुड सीरीज देखना चाहते हैं तो हम आपको ऐसी ही एक सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो आप आसानी से बिंज वॉच कर सकते हैं। ये सीरीज दोस्ती, एडल्ट लाइफ और रिलेशनशिप जैसे मुद्दों पर बात करती है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी शानदार है। आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप ये सीरीज देख सकते हैं।आसानी से बिंज वॉच कर सकते हैं दो सीजनहम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘ब्रोचारा’।
इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, लेकिन दोनों सीजन को मिलाकर टोटल 10 एपिसोड्स हैं जिन्हें आप आसानी से बिंज वॉच कर सकते हैं।क्या है सीरीज का प्लॉट?सीरीज की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ही ऑफिस में काम करते हैं। ये दोस्त अपने जीवन की हर समस्या एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। जैसे किसी दोस्ती में होता है हर अच्छे और बुरे समय में ये एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।सीजन 1 के बारे मेंसीजन 1 की कहानी कन्नु, शिवाशीष, प्रणय और धीरेन नाम के चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
ये चारों दोस्त एक ही ऑफिस में काम करते हैं और साथ में ही आते-जाते हैं। ऑफिस के बाद ये दोस्त साथ में हैंगआउट करते हैं। ये चारों ही दोस्त लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं। ऐसे में ये एक दूसरे से अपनी रिलेशनशिप की समस्याओं और फीलिंग्स को लेकर भी बात करते हैं। सीजन 2 के बारे मेंसीजन 2 की कहानी कन्नु, शिवाशीष, प्रणय और अभिमन्यु की कहानी है।
धीरेन की जगह ऑफिस में अभिमन्यु ने ले ली है। उसकी दोस्ती भी धीरेन के दोस्तों से हो जाती है। दूसरे सीजन की कहानी और भी ज्यादा इमोशनल हो जाती है। प्रणय और कन्नु की पत्नी अब उनके साथ ही रह रही हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को खत्म करते हुए अब ये कपल साथ रह रहे हैं। वहीं, शिवाशीष भी अपनी रिलेशनशिप की समस्याओं से गुजर रहा है।
उसने अपने पिता से एक बड़ी बात छिपाई हुई है जिसका असर उसकी रिलेशनशिप पर भी पड़ता है। शिवाशीष इन समस्याओं के बारे में अपने दोस्तों से बात करता है। वहीं, अभिमन्यु किसी रिलेशनशिप में नहीं है। एक प्वाइंट पर वो अकेला महसूस करने लगता है। बाकी तीनों दोस्त अभिमन्यु की स्थिति को समझने और उसे समझाते भी नजर आते हैं।
इस सीरीज की कास्ट और डायरेक्टरब्रोचारा में अमेय वाघ, सायनदीप सेनगुप्ता, वरुण तिवारी, सिया महाजन, तरुण खेम, ध्रुव सहगल, अंकुर राठी और निशित ब्रोकर जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज का पहला सीजन सिमरप्रीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। दूसरा सीजन दिव्यांशु मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज के पहले सीजन में 5 एपिसोड्स हैं।
हर एक एपिसोड का रनटाइम 15 से 17 मिनट का है। दूसरे सीजन में भी 5 एपिसोड्स हैं। इन एपिसोड्स का रनटाइम 23 से 30 मिनट है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।