पटना: सारण जिले के हरिहर क्षेत्र में लगने वाला विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला ( Sonpur Mela 2026 ) आज रविवार 22 नवंबर से शुरू हो जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) आज शाम 5 बजे सोनपुर मेला का उद्घाटन करेंगे। एक महीने तक चलने वाले सोनपुर मेला को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। इस मेले के लिए पर्यटन विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।मेले में सीएम सम्राट चौधरी के अलावा अतिविशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता का जिम्मा सूबे के प्रर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता संभालेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार, सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल होंगे।मेले में बनाए गए अस्थायी हेल्प डेस्क सेंटर, टूरिस्ट गाइडों की तैनातीपर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले पर्यटकों की मदद के लिए सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी हेल्प डेस्क सेंटर बनाए गए हैं।

यहां टूरिस्ट गाइडों को तैनात किया गया है, जो मेले में आने वाले लोगों को मेले से जुड़ी जरूरी जानकारी देंगे।मेले में स्वीस कॉटेज की व्यवस्थाबिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से पर्यटन ग्राम में 6 राजवाड़ी टेंट (स्वीस कॉटेज) तैयार किए गए हैं। सभी कॉटेज में डबल बेड और अटैच बाथरूम की सुविधा है। इनमें पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।कॉटेज का किराया कितना होगा?

देसी पर्यटकों के लिए 3000 रुपये प्रतिदिन। विदेशी पर्यटकों के लिए 5 हजार रुपये प्रतिदिन।पटना से सोनपुर का टूर पैकेज के लिए कितना खर्च करना होगा?अगर दो व्यक्ति पटना से सोनपुर मेला जाते हैं तो उनके लिए एक रात और दो दिन का 5200 रुपये का फैमिली पैकेज मौजूद है।5200 रुपये के फैमिली पैकेज क्या सुविधाएं मिलेंगी?बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मुताबिक, एसी गाड़ी से पटना से सोनपुर मेला तक आना-जाना होगा।

इस पैकेज में आपको टूरिस्ट गाइड, ठहरने की सुविधा, भोजन और स्नैक्स और पीने का पानी मिलेगा। साथ ही पैकेज में सोनपुर मेला भी घूमाया जाएगा और हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन कराया जाएगा।फैमिली टूर की बुकिंग और जानकारी कहां से मिलेगी?टूर पैकेज की बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए बिहार राज्य पर्यटन निगम की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।बाबा हरिहरनाथ मंदिर में एक महीने तक लगी रहती है श्रद्धालुओं की भीड़सोनपुर मेला केवल पशु मेला नहीं रहा है।

यहां मेले के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पूरे एक महीने श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। बाबा हरिहरनाथ मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। बांकीपुर उपचुनाव के समय नामांकन दाखिल करने के पहले प्रशांत किशोर ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।फिलहाल सबकी नजरें आज शाम होने वाले उद्घाटन पर लगी हैं।

उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंग हो जाएगा।