तमिलनाडु में एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति को अपनी पूर्व प्रेमिका और एक दूसरे साथी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान संजय गांधी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस डबल मर्डर के पीछे प्यार और जलन को वजह माना है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला एक स्कूल री-यूनियन से शुरू हुआ था।
आरोपी संजय तिरुवन्नमलाई जिले के एक स्कूल में पढ़ता था। दोनों मृतक भी उसी स्कूल में पढ़ाई करते थे। री-यूनियन के दौरान संजय और मृतका की मुलाकात होती है। यहां से धीरे-धीरे दोनों करीब आना शुरू हो जाते हैं। लेकिन कुछ समय पहले से लड़की संजय से दूरी बनानी शुरू कर देती है। इसकी वजह से संजय को लगता है कि वह किसी और लड़के से बात कर रही है।
इसी जलन में आकर वह लड़की और उसके कथित प्रेमी की हत्या कर देता है।स्थानीय पुलिस के मुताबिक, जिन दोनों व्यक्तियों की हत्या की गई है। वह आपस में रिश्तेदार थे। वह घटना स्थल पर एक कैब की मदद से आए थे। जैसे ही वह उतरे। वहीं पर घात लगाकर बैठे संजय ने उनकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हत्याएं हुई हैं। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद ही कि किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल हर ऐंगल से इस मामले की जांच की जा रही है।हत्या के बाद गर्मा गई तमिलनाडु की सियासत, उदयनिधि ने सीएम पर साधा निशानादूसरी तरफ राज्य में इस डबल मर्डर के बाद राजनीतिक पारा भी हाई हो गया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने TVK सरकार की आलोचना की है और मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय से कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने की मांग की है।
सोशल मीडिया साइट पर किए एक पोस्ट में उन्होंने तिरुपत्तूर में हुई इस दोहरी हत्या और पिछली रात पल्लावरम में एक अन्य युवक की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से ही वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय दूसरों पर दोष मढ़ने और सोशल मीडिया रील्स के जरिए अपनी छवि सुधारने पर ज्यादा है।