क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी ने शनिवार को उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इससे पहले चहल ने OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य से मुलाकात की थी। पार्टी की ओर से जारी सूची में चहल का नाम दिल्ली के तहत शामिल किया गया है।

उनके अलावा ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गणनायक और उत्तर प्रदेश की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को ओबीसी मोर्चा के नए पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों की नियुक्ति की घोषणा की।

ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।हरियाणा के जींद में जन्मे युजवेंद्र चहल भारतीय <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/news data-vars-anchor-text=क्रिकेट data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>क्रिकेट टीम के प्रमुख लेग स्पिन गेंदबाजों में शामिल रहे हैं।

उन्होंने 11 जून 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और 18 जून 2016 को टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। चहल ने भारत के लिए 72 वनडे मैचों में 121 और 80 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट हासिल किए हैं। 2017 में उन्हें आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर चुना गया था। 2019 वनडे विश्व कप में उन्होंने 12 विकेट लिए।

आईपीएल में उन्होंने <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/mumbai-indians data-vars-anchor-text=मुंबई इंडियंस data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मुंबई इंडियंस, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/royal-challengers-bengaluru data-vars-anchor-text=रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/rajasthan-royals data-vars-anchor-text=राजस्थान रॉयल्स data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया।

2022 में उन्होंने पर्पल कैप जीती। वह आईपीएल में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने। उन्होंने 2 अक्टूबर 2026 को फर्स्ट-क्लास (रेड-बॉल) क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था।बीजेपी के ओबीसी मोर्चा में और किसे मिली जगहबीजेपी ने ओबीसी मोर्चा में 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 3 राष्ट्रीय महासचिव और 7 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए नेताओं में असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बाबनराव रवजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा, बिहार के अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं। वहीं, दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

राष्ट्रीय सचिवों में गुजरात के दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु के टी वरथराजन, झारखंड के संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत, हरियाणा की सरिता जांगिड़, तेलंगाना के कडगांची रमेश, मध्य प्रदेश के वैभव पंवार और बिहार के भीम कुमार साहू को जगह मिली है।संगठन के अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

दिल्ली के संजय कुमार गुर्जर को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव और डॉ. अरुण यादव को सह-कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। डिजिटल संचार के लिए दिल्ली के परीक्षित डागर को सोशल मीडिया समन्वयक और मध्य प्रदेश के प्रदीप महौर सोनी को सह-समन्वयक बनाया गया है।

वहीं, दिल्ली के प्रोफेसर पंकज चौधरी नीति एवं शोध विभाग के समन्वयक होंगे। ओडिशा के आशुतोष बेहरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शुरुआती सदस्यों की सूची में अंडमान-निकोबार के संजीव रंगैया, आंध्र प्रदेश के श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता, बिहार के राजीव रंजन उर्फ विशाल यादव और चंडीगढ़ के संजीव वर्मा के नाम भी शामिल हैं।