Top News Today: परिसीमन बिल पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगने की आशंका बढ़ गई है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी और झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बिल का समर्थन कर सकती है। हेमंत सोरेन की पार्टी अभी तक अपना साफ रुख नहीं बताई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि समर्थन की संभावना ज्यादा है। दूसरी ओर भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ मां प्रतिमा देवी और बड़े भाई रानू सिंह उनके अपने हैं, बाकी किसी से कोई नाता नहीं है। पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें...परिसीमन बिल पर कांग्रेस को और झटका?परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने का खतरा बढ़ गया है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी और झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) इस बिल का समर्थन कर सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया गठबंधन इस बिल का विरोध कर रहा है। लेकिन JMM ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। शनिवार को पार्टी ने कहा था कि पहले देखेंगे कि यह बिल झारखंड पर क्या असर डालेगा, फिर फैसला करेंगे। सूत्रों का कहना है कि JMM के समर्थन करने की संभावना ज्यादा है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।

JMM के पास 6 सांसद हैं (3 लोकसभा और 3 राज्यसभा)। इस बिल पर हर वोट मायने रखता है, इसलिए ये 6 वोट बहुत महत्वपूर्ण हो सकते हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/hemant-soren-jmm-also-part-ways-with-congress-over-delimitation-bill-rahul-gandhi-stalin-news-201795949383536.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...परिसीमन पर पवार परिवार में मतभेदपरिसीमन बिल को लेकर पवार परिवार में भी मतभेद सामने आ रहे हैं।

रोहित पवार ने सुप्रिया सुले को पत्र लिखकर कहा कि इस समय मन बहुत बेचैन और दुखी है। पत्र में उन्होंने लिखा कि <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार साहब अस्वस्थ हैं और कोई बड़ा फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में परिसीमन बिल को समर्थन देने की बात राज्य की जनता को बड़ा झटका दे रही है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/painful-and-uncomfortable-rohit-pawar-writes-to-supriya-sule-on-delimitation-201795955469948.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/akash-anand data-vars-anchor-text=आकाश आनंद data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>आकाश आनंद ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर साधा निशानाबीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कानपुर के बिल्हौर में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कुछ लोग गुजरात से, कुछ मठ से और कुछ सैफई से आएंगे और लोगों को गुमराह करेंगे। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरकारों से सवाल पूछे। आकाश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में विज्ञापनों पर करीब 7 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन बेरोजगारी, भर्ती में देरी और पेपर लीक जैसी समस्याओं का हल नहीं निकाला।

उन्होंने कहा कि अब 10 साल के काम का हिसाब मांगने का समय आ गया है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/akash-anand-targeted-bjp-sp-in-kanpur-said-some-people-from-gujarat-math-and-saifai-will-come-to-mislead-201795954835484.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...पवन सिंह ने परिवार से रिश्ता तोड़ाभोजपुरी स्टार और BJP MLC पवन सिंह ने अपने परिवार और रिश्तेदारों से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि अब सिर्फ उनकी मां प्रतिमा देवी और बड़े भाई रानू सिंह ही उनके अपने हैं। बाकी पूरे खानदान से उनका कोई संबंध नहीं है। पवन सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बात कही। उन्होंने लिखा कि घर के झगड़ों में बर्दाश्त की सीमा पार हो गई है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह से भी लंबे समय से अलगाव चल रहा है और तलाक का मामला अदालत में है।

<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/bihar/pawan-singh-announces-separation-from-entire-family-excluding-mother-and-elder-brother-201795945697070.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज अपने नाम कीइंग्लैंड ने रविवार को चौथे T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हरा दिया।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए (7 विकेट पर)। जवाब में ऑस्ट्रेलिया मिचेल मार्श के शतक के बावजूद सिर्फ 174 रन ही बना सकी। हेनरी क्रोकॉम ने आखिरी ओवर में 12 रन बचाकर मैच इंग्लैंड को जिता दिया। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड अब 3-1 से आगे है। इंग्लैंड ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है। मार्श ने 57 गेंदों में 119 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में आउट हो गए।

25 साल के हेनरी क्रोकॉम इस जीत के हीरो रहे। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/mitchell-marsh-century-goes-in-vain-as-england-hold-nerve-to-seal-3-1-t20i-series-win-over-australia-henry-crocombe-201795955265824.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...