फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक सगाई समारोह के दौरान 6 साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई है। बच्ची की चीख सुनकर कैटरर ने शोर मचाया तब लोग दौड़े और बच्ची को बचाया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 28 साल के आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के कोसी का रहने वाला बताया जाता है।

उसने 6 साल की बच्ची और उसकी बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर शादी के टेंट के पीछे ले गया था। बड़ी बहन तो भागने में कामयाब रही लेकिन छोटी बच्ची नहीं बच पाई।सगाई समारोह में वारदातप्राप्त जानकारी के मुताबिक, बल्लभगढ़ के गांव चंदावली में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और पिछले करीब दो साल से गांव चंदावली में रह रहा है।

बच्ची अपनी मां और भाई-बहनों के साथ गांव में रहती है। गांव में शनिवार देर शाम एक सगाई समारोह चल रहा था। इसमें बच्ची चली गई थी।बड़ी बहन ने भाग कर खुद को बचायाआरोपी ने बच्ची और उसकी बड़ी बहन को फुसला कर टैंट के पीछे खाली जगह पर ले गया। बड़ी बहन तो भागने में कामयाब रही लेकिन छोटी बहन बच नहीं पाई। आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की।

इस बीच समारोह में काम करने वाला हलवाई लघुशंका के लिए पीछे गया तो उसने बच्ची की चीख सुनी। इसके बाद उसने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। हलवाई ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।राजमिस्त्री का काम करता है आरोपीपुलिस के अनुसार, आरोपी वहां से भाग कर अपने घर गया और वहां से डंडा लेकर आया।

उसने वापस आकर हलवाई पर हमला करने की कोशिश की लेकिन शोर मचाए जाने पर वहां पर लोग जमा हो गए। लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान गांव चंदावली निवासी 28 वर्षीय नंदकिशोर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कोसी का रहने वाला है। आरोपी अपने माता-पिता के साथ रहता है और कभी-कभार राजमिस्त्री का काम करता है।बच्ची की चीख सुन कैटरर ने मचाया शोरथाना सदर बल्लभगढ़ की आईएमटी चौकी पुलिस ने बताया कि टेंट में काम करने वाले एक कैटरर ने बच्ची की चीख सुनी और शोर मचाया।

आरोपी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण और उसके इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित बच्ची अपनी मां, दो बहनों और एक भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ अलग रहते हैं।

आरोपी नंदकिशोर की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।