परिसीमन बिल के मुद्दे पर कांग्रेस को एक और बड़ा झटका मिल सकता है। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी इस बिल का समर्थन कर सकती है। जेएमएम का कहना है कि इस बिल का झारखंड पर क्या असर होता है, इसे देखते हुए वे अपने रुख को तय करेगी। जेएमएम इंडिया ब्लॉक का प्रमुख हिस्सा और झारखंड में कांग्रेस का गठबंधन साथी है।

इंडिया ब्लॉक इस बिल के विरोध में है। ऐसे में जेएमएम अगर इस बिल को समर्थन देता है तो ये विपक्ष के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। इस बीच जेएमएम के विधायक बसंत सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि परिसीमन बिल को लेकर कुछ मांगे हैं जो हेमंत सोरेन ने रखी हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर ये बिल राज्य के हित में होगा तो जेएमएम इसका समर्थन करेगी।बसंत सोरेन ने कहा, अगर यह बिल सही है, जनता और राज्य के हित में है, तो हम इसका पूरा समर्थन करेंगे।

अगर यह जन-विरोधी और राज्य-विरोधी है, तो हम इसका कड़ा और पूर्ण विरोध करेंगे। हम किसी को भी जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का मौका नहीं देंगे।'' वहीं जब उनसे जेएमएम की शर्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘’कुछ शर्तें जरूर हैं, और हेमंत जी ने उन्हें रखा भी है। अगर वे राज्य और यहां के लोगों की भावनाओं को नज़रअंदाज़ करते हैं, तो जाहिर है कि इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे।''जेएमएम को क्या उम्मीदजेएमएम के कुल छह सांसद हैं, तीन लोकसभा में और तीन राज्यसभा में ।

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं, जिनमें से पांच सीटें अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र के सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से, इन 14 सीटों की संख्या बढ़कर 21 हो सकती है। ऐसे में पार्टी को एसटी सीटों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।एमके स्टालिन और शरद पवार पहले ही जता चुके हैं समर्थनझारखंड मुक्ति मोर्चा का ये रुख ऐसे समय में सामने आया है जब तमिलनाडु में डीएमके और महाराष्ट्र में <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार वाले एनसीपी गुट ने भी परिसीमन बिल पर समर्थन का ऐलान कर दिया है।

ऐसे में में इस मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक बिखरता नजर आ रहा है।कांग्रेस की जेएमएम से क्या अपील?कांग्रेस ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ इंडिया गठबंधन के दल एकजुट होने की अपील ली और झारखंड में आदिवासी सीटें 28 से बढ़ाकर 42 करने की मांग की है।कांग्रेस ने खास तौर से जेएमएम से इस विधेयक के विरोध में मजबूती से खड़े होने का आग्रह किया है।

पार्टी का कहना है कि प्रस्तावित विधेयक से झारखंड में आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है।कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि भाजपा इस विधेयक को संसद में पेश करने जा रही है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि जेएमएम भी इस सामूहिक कोशिश में शामिल होगा।वार्ता से इनपुट