बजाज ऑटो अब अपनी पल्सर और डॉमिनार जैसी मौजूदा बाइक्स के अलावा दो नए सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक नई Adventure Motorcycle पर काम कर रही है, जिसे इंडियन रोड्स पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इसके अलावा बजाज अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी तैयार कर रही है।

हालांकि, दोनों बाइक्स अभी डिवेलपमेंट के अलग-अलग स्टेज पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की एडवेंचर बाइक जल्द लॉन्च हो सकती है। वहीं, इलेक्ट्रिक बाइक के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल, आइए जानते हैं कि कंपनी इन बाइक में क्या कुछ ऑफर कर सकती है।बजाज की नई एडवेंचरबजाज की अपकमिंग एडवेंचर बाइक की टेस्टिंग के दौरान सामने आए डिजाइन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे ज्यादा टफ ऑफ-रोडिंग की बजाय हाईवे और खराब सड़कों पर यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

इसमें टॉल फ्रंट बीक, एंगुलर हेडलैंप, रेज्ड हैंडलबार और लंबी सिंगल-पीस सीट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बाइक में वायर-स्पोक व्हील्स, हैंडगार्ड्स, इंजन गार्ड और अंडरबॉडी प्रोटेक्शन प्लेट भी दी गई है। इसमें 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील मिलने की उम्मीद है। इंजन की बात करें, तो इसमें पल्सर N250 वाला 250cc सिंगल-सिलेंडर इंजन ऑफर किया जा सकता है।

यह इंजन 24.1 bhp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि, एडवेंचर बाइक के हिसाब से इसके इंजन की ट्यूनिंग में बदलाव किया जाएगा या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बाइक को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 लाख रुपये हो सकती है। कंपनी ने अभी इसका नाम अनाउंस नहीं किया है, लेकिन Trekker नाम का ट्रेडमार्क सामने आने के बाद इसके इसी नाम से लॉन्च होने की चर्चा हो रही है।बजाज की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलबजाज अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है।

बजाज ने कन्फर्म किया है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डेवलपमेंट में है और इसे FY2028 के आसपास लाने का टारगेट रखा गया है। शुरुआत में कंपनी का फोकस एक्सपोर्ट मार्केट पर रहने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल बाइक के डिजाइन, बैटरी कैपेसिटी, मोटर पावर, रेंज और चार्जिंग टाइम की जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी साफ नहीं है कि कंपनी इसे कम्यूटर बाइक, स्पोर्टी स्ट्रीट मोटरसाइकिल या परफॉर्मेंस मॉडल के तौर पर पेश करेगी।(Photo Credit: Gaadiwaadi)