परिसीमन बिल के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को बड़ा झटका लगा है। स्टालिन को मनाने पहुंचे कांग्रेस प्रमुख समेत गठबंधन के अन्य नेताओं को चेन्नई में स्टालिन के घर से खाली हाथ लौटना पड़ा है। डीएमके चीफ ने साफ किया कि वह इस मुद्दे पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिन मुद्दों को उठाया था, वह इस बिल में जोड़ा गया है।
ऐसे में इसका विरोध करने का कोई सवाल नहीं है। स्टालिन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सोमवार को केंद्र सरकार परिसीमन बिल को संसद के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र में पेश करने वाली है।
कभी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इसका विरोध करने वाली डीएमके अब अपना रुख बदल चुकी है। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पार्टी इस बिल पर सरकार का समर्थन करेगी। इसके बाद इंडिया ब्लॉक के नेताओं की फौज राहुल गांधी के नेतृत्व में चेन्नई पहुंची थी। लेकिन यहां भी बात बन नहीं पाई।रविवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद एमके स्टालिन ने इस बिल को लेकर अपना रुख एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया।
उन्होंने साफ कहा, हमारा रुख इस पर यह है कि अगर यह परिसीमन बिल गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाला न्यूनतम संरक्षण भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिसीमन बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले अन्य दलों ने भी कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया है।तमिलनाडु और दक्षिणी राज्यों का भविष्य 25 सालों के लिए सुरक्षित किया- स्टालिनडीएमके चीफ ने कहा कि उन्होंने अपनी लोकसभा सांसदों की ताकत का इस्तेमाल करके दक्षिणी राज्यों के भविष्य को 25 सालों के लिए सुरक्षित कर लिया है।
उन्होंने कहा, अगर 1971 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किया जाता, तो इसका तमिलनाडु पर बुरा असर पड़ता। कुल मिलाकर दक्षिणी राज्यों पर बुरा असर पड़ता। ऐसे हालात में, इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। कोई दूसरा विकल्प भी मौजूद नहीं है। संसद में अपनी ताकत का इस्तेमाल करके, हमने अगले 25 सालों के लिए तमिलनाडु के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित कर लिया है।
इस मामले में कोई भी भावुक या जल्दबाजी भरा फैसला लेने की कोई गुंजाइश नहीं है। अन्ना से लेकर स्टालिन तक, हमने राज्यों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। हम इस संघर्ष में जरूर जीतेंगे। पूरे भारत से आए नेताओं के बीच भी, हमारा रुख वही है, जो पहले था, जो आज है, और जो हमेशा रहेगा। तमिलनाडु सबसे पहले है।बता दें, केंद्र सरकार पिछली बार जब यह विधेयक लेकर आई थी, उस वक्त डीएमके ने इसका विरोध किया था।
इसके बाद केंद्र ने इसमें परिवर्तन करके डीएमके और दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर किया। वर्तमान में ज्यादातर दक्षिणी पार्टियां इस बिल का समर्थन कर रही हैं। स्टालिन, जो कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस के खिलाफ सख्त रुख बनाए हुए हैं। ऐसे में परिसीमन विधेयक पर उनका समर्थन तय माना जा रहा था।
बकौल स्टालिन, केंद्र सरकार द्वारा बिल में उनकी शर्तों को शामिल कर लिया गया है। ऐसे में इसका समर्थन न करने का कोई सवाल ही नहीं है।स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी क्या बोले?इंडिया ब्लॉक को परिसीमन के मुद्दे पर संभालने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी गठबंधन के अन्य सदस्यों के साथ चेन्नई पहुंचे थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपनी बात और परिसीमन पर चिंता को 'भाई' स्टालिन के सामने रखा है।
हालांकि, पूरी बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि स्टालिन ने क्या फैसला लिया है। राहुल ने कहा, थिरु स्टालिन जी के साथ हमारी बहुत अच्छी और सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। हमने उनके सामने अपना पक्ष रखा कि परिसीमन के जरिए संसद की सीटों को बढ़ाकर 850 करना, और BJP को इन 850 सीटों का स्वरूप तय करने तथा भारत के निर्वाचन क्षेत्रों की प्रकृति बदलने की छूट देना, न केवल पूरे भारत के लिए, बल्कि दक्षिण भारत और विशेष रूप से तमिलनाडु के लिए भी नुकसानदेह है।
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि हमने उन्हें बताया कि मुख्य मुद्दा लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करना है, और BJP इस विस्तार का इस्तेमाल भारत के निर्वाचन क्षेत्रों की प्रकृति को पूरी तरह से बदलने के लिए करना चाहती है। वे असम और जम्मू-कश्मीर में इस प्रयोग को पहले ही आजमा चुके हैं, और अब वे इसे पूरे भारत में लागू करना चाहते हैं।बिल पास हुआ तो तमिल संस्कृति पर बड़ा हमला शुरू होगा- राहुल गांधीराहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि अगर यह बिल पास होता है, तो यह न केवल भारत बल्कि तमिल भाषा और संस्कृति के लिए भी एक बड़ा खतरा होगा।
उन्होंने कहा, “हमने भाई स्टालिन से आग्रह किया कि वे तमिलनाडु की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि BJP की यह योजना सफल न हो पाए। मेरी बात याद रखें, अगर BJP ने 850 सीटों के जरिए भारत के निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप बदल दिया, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, और तमिल संस्कृति तथा तमिल भाषा पर एक बड़ा हमला शुरू हो जाएगा।” राहुल के इस बयान के बाद डीएमके के सोशल मीडिया हैंडल ने एक बयान में साफ किया कि पार्टी अपने स्टैंड पर कायम है।
वह परिसीमन बिल के मुद्दे पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी।