अहमदाबाद/बेंगलुरु : क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा अपनी अंग्रेजी स्पीच के लिए सुर्खियों में आ गई है। पिछले साल अक्टूबर में बीजेपी ने रिवाबा जडेजा को प्रमोट करके भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बनाया था। बिल्कुल कॉरपोरेट ड्र्रेस में बेंगलुरु पहुंची रिवाबा जडेजा न सिर्फ सभी का अपने नए लुक ध्यान खींचा बल्कि अंग्रेजी में शानदार स्पीच दी।

उनकी स्पीच और बोलने के अंदाज के साथ कांफिडेंस की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। रिवाबा जडेजा गुजरात सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं।क्यों बेंगलुरु गई थीं रिवाबा जडेजागुजरात सरकार ने शिक्षा राज्य मंत्री रिवाबा जडेजा ने 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' के रिवाबा जडेजा को कर्नाटक भेजा था। बेंगलुरु में रोडशो की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निवेश और औद्योगिक साझेदारी पर अपने विचार रखे।

उनके साथ गुजरात के अफसरों की एक टीम भी मौजूद थी। रिवाबा जडेजा ने कहा था कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में भाग ही नहीं ले रहा है, बल्कि वैश्विक विमर्श को आकार भी दे रहा है।बेंगलुरु के साथ गुजरात की तारीफरिवाबा जडेजा ने अपने संबोधन की शुरुआत में बेंगलुरु को सिटी ऑफ गार्डन, सिटी ऑफ स्टार्टअप्स कहकर संबोधित किया।

इसके बाद उन्होंने गुजरात की बात की थी। उन्होंने उल्लेख किया कि गुजरात वह कर्मभूमि रही है जहां आज भारत को बदलने वाले कई विचारों की पहली बार कल्पना की गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार 'विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात' के लक्ष्य के साथ इस विरासत को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2003 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को विश्व मंच पर ले जाने और निवेश व विकास के नए रास्ते खोलने के दृष्टिकोण के साथ 'वाइब्रेंट गुजरात' पहल की शुरुआत की थी।गुजरात आने का दिया न्योतारिवाबा जडेजा ने बेंगलुरु में सेमीकंडक्टर, आईटी, अंतरिक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में गुजरात और कर्नाटक की शक्तियों को रेखांकित किया।

उन्होंने दोनों राज्यों के बीच मजबूत साझेदारी और साझा विकास की संभावनाओं पर जोर दिया। अंत में रिवाबा जडेजा ने बेंगलुरु के उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले 11वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।सोशल मीडिया पर छाई स्पीचसोशल मीडिया पर रिवाबा की स्पीच सुनकर फैंस लिख रहे हैं कि रविंद्र जडेजा ने सोचा नहीं होगा कि उनकी बीवी रीवाबा जडेजा राजनीति जाकर इतना अच्छा कर सकती हैं।

इतनी इंग्लिश रविंद्र जडेजा स्वयं नहीं बोल सकते हैं। रिवाबा जडेजा अभी सिर्फ 36 साल की है। उन्होंने बीत एक साल बतौर मंत्री काफी अच्छा काम किया है। रिवाबा जडेजा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। रिवाबा जडेजा राजकोट के कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ी हैं।