अहमदाबाद : बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने गुरुवार को गुजरात की धरती से कांग्रेस पर तीखे हमले बोले। अहमदाबाद में 'संविधान गौरव दिन' के अवसर पर एक विशेष 'नागरिक गोष्ठी' में नड्‌डा ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान, भारत की आत्मा और राष्ट्र की प्राणशक्ति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'संविधान गौरव दिन' मनाने की शुरुआत करके, संविधान के सम्मान को बनाए रखने और इसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। जे पी नड्डा ने इसके बाद कांग्रेस और राहुल गांधी निशाने पर लिया।राहुल गांधी पर सीधा अटैककेंद्रीय मंत्री जे पी नड्‌डा ने कहा आज कांग्रेस पार्टी का एक अपरिपक्व व्यक्ति संविधान की लाल कवर वाली प्रति लेकर घूमता है।

उनका इशारा राहुल गांधी की तरफ था। देश के लिए यह जानना आवश्यक है कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के प्रति कांग्रेस पार्टी का रवैया कितना शत्रुतापूर्ण रहा है। डॉ. अंबेडकर को संविधान सभा में चुने जाने से रोकने की कोशिशें की गई थीं। 1952 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा, 1954 के भंडारा उपचुनाव के दौरान, पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ सक्रिय रूप से प्रचार किया था। डॉ. अंबेडकर के निधन के बाद, उनकी स्मृति में एक स्मारक बनाने का प्रस्ताव नेहरू सरकार ने स्वीकार नहीं किया था।नड्‌डा बोले वी पी सिंह ने दिया भारत रत्नजे पी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में संविधान का बार-बार अपमान और दुरुपयोग देखने को मिलता है।

कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान किया है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 26, अलीपुर रोड पर एक राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन 2018 में हुआ। साथ ही, 1990 में वी पी सिंह की सरकार के दौरान उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। एक ऐसी सरकार जिसे भाजपा का समर्थन प्राप्त था।भूपेंद्र पटेल और जगदीश विश्वकर्मा भी बोलेकेंद्रीय मंत्री जे पी नड्‌डा ने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की रक्षा करने की बात करती है, जबकि अपने कार्यकाल के दौरान उसने बार-बार संवैधानिक मूल्यों का अपमान किया।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि हमारा संविधान केवल कानूनों का एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि, यह लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय और नागरिकों की गरिमा का एक स्तंभ है। गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि संविधान के प्रति सच्चा सम्मान इसी में है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समान अवसर और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान किया जाए।