नई दिल्ली: चीन की मिलिट्री ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया। पिछले दिनों जो चीन और भारत के सुरक्षा बलों में एलएसी पर टकराव की बातें सामने आई थीं, उसे चीन ने बहुत ही सामान्य तरीके से पेश करने की कोशिश की। लेकिन, एक्सपर्ट को चीन का यही रवैया खटक रहा है।दोहरी नीति पर बढ़ रहा है चीन- ब्रह्मा चेलानीरणनीतिक मामलों के जानकार प्रोफेसर ब्रह्मा चेलानी ने चीन के इतिहास और उसकी विस्तारवादी नीति को देखते हुए कहा है कि बीजिंग की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
उनके अनुसार, 'अरुणाचल प्रदेश सीमा पर दोनों ओर की मिलिट्री के बीच टकराव की स्थिति के बावजूद हालात को आमतौर पर स्थिर बताना, उसकी दबाव कायम रखते हुए, अनचाहे युद्ध से बचने वाली रणनीति का हिस्सा है।'सलामी स्लाइसिंग के साथ कूटनीतिक चालउनके मुताबिक चीन ने अपने बयान से दो चीजें साधने की कोशिश की हैं। एक तो ये कि उसके 'सलामी स्लाइसिंग' के धंधे को राजनीतिक कवर मिल जाए और स्थानीय तनाव या उसके क्षेत्रीय विस्तारवाद वाली नीति को इतनी हवा न मिले कि स्थिति बड़े संघर्ष का रूप ले।
उसकी यह भी कोशिश है कि सीमा के वास्तविक हालातों का कारोबार, निवेश और उच्च-स्तरीय कूटनीतिक चर्चाओं पर असर न पड़े।सलामी स्लाइसिंग क्या होती है?शाब्दिक रूप में देखें तो सलामी स्लाइसिंग का मतलब किसी चीज को धीरे-धीरे कम करना होता है; और ऐसा करते हुए बड़े हिस्से को अपने कब्जे में ले लेना है। चीन के संदर्भ में इसका इस्तेमाल उसकी विस्तारवादी नीति के लिए किया जाता है, जिसमें किसी भी संप्रभु देश की जमीन को धीरे-धीरे अपने कब्जे में लेते जाना और बाद में बड़े क्षेत्र पर अधिकार जमाना शुरू करना है।चीन की मिलिट्री ने क्या बयान दिया है?
गुरुवार को चीन की मिलिट्री की ओर से बयान दिया गया किअरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर हालात 'आमतौर पर स्थिर' हैं, और दोनों ओर से कूटनीतिक और मिलिट्री स्तर पर शांति बनाए रखने के लिए संवाद कायम रखे जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फिर से चीन का यह रवैया दोहराया कि 'जंगनान' चीन का हिस्सा है। चीन अरुणाचल प्रदेश को 'जंगनान' कहता है और इसे पूर्वी तिब्बत का अंग मानता है।
जबकि, भारत ने कभी उसके दावों को स्वीकार नहीं किया है।आईटीबीपी के तत्कालीन डीजी शत्रुजीत सिंह कपूर ने पिछले अक्टूबर में यह खुलासा किया था किअरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर कई जगह भारत और चीन के जवानों में टकराव की स्थिति है।