कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों संगठनों पर भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को नहीं समझने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को जितना गहराई से समझने की कोशिश कर रहे हैं, उतना ही साफ होता जा रहा है कि BJP और RSS को इन परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।
उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में भाजपा और संघ के लिए असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कांग्रेस और बीजेपी के बीच अलग-अलग मुद्दों पर लगातार राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के साथ महाराष्ट्र की एलीफेंटा गुफाओं में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति की तस्वीर भी साझा की।
इस मूर्ति में भगवान <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/god-shiva data-vars-anchor-text=शिव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिव और माता पार्वती को एक ही स्वरूप में दिखाया गया है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'अर्धनारीश्वर- शिव और पार्वती का एक स्वरूप, एलीफेंटा गुफाएं।' इस तस्वीर के जरिए उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और उनके प्रतीकों का जिक्र किया।
राहुल गांधी ने लिखा कि भारतीय धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं की गहराई में जाने पर उन्हें यह बात और स्पष्ट होती जा रही है कि BJP-RSS को इन परंपराओं की कोई समझ नहीं है। उन्होंने दोनों संगठनों पर जातिवादी और पुरुषवादी सोच रखने का भी आरोप लगाया।BJP-RSS के समर्थकों को लेकर भी टिप्पणीकांग्रेस नेता ने इससे पहले एक्स पर एक अन्य पोस्ट में बीजेपी और आरएसएस के समर्थकों को लेकर भी टिप्पणी की थी।
उन्होंने दावा किया कि इन संगठनों के समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत ने ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे जाहिर करने से रोकता है। राहुल गांधी ने लिखा कि एक सच्चे हिंदू के तौर पर उनका कर्तव्य है कि वे इन लोगों को इस जाल से बाहर निकालने में मदद करें, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनापन की खूबसूरती और खुशी महसूस कर सकें।
उन्होंने अपनी इस पोस्ट के अंत में सत्यम शिवम सुंदरम लिखा।सैलरी नहीं बढ़ाने वाला मामला गरमायाइससे एक दिन पहले शनिवार को भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।
उन्होंने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री के भाषण को लेकर सवाल उठाए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में उद्योगपतियों से पूछा था कि सरकार ने टैक्स में कटौती की, इसके बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाई और रोजगार के नए अवसर क्यों नहीं पैदा किए।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को सरकार की आर्थिक नीतियों की नाकामी का कबूलनामा बताया।राहुल गांधी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों ने कुछ कंपनियों के एकाधिकार को बढ़ावा दिया है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) जैसे रोजगार देने वाले क्षेत्रों को कमजोर किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री उद्योगपतियों पर जो आरोप लगा रहे हैं, वे असल में उनकी सरकार की नीतियों की नाकामी को दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि टैक्स में कटौती के बावजूद वेतन और रोजगार में बढ़ोतरी नहीं होने का सवाल सरकार की जिम्मेदारी से जुड़ा है।