नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार शाम अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। मार्च में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बालेन शाह भारत आए हैं।
उनकी यह यात्रा सोमवार को समाप्त होगी और कुल मिलाकर एक दिन से कुछ अधिक समय तक चलेगी। बालेन शाह के राजधानी दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/jitin-prasad data-vars-anchor-text=जितिन प्रसाद data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>जितिन प्रसाद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।नेपाली पीएम बालेन शाह का भारत दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा के लिए चीन के बजाय भारत को चुना है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से नेपाल चीन के करीब जाता दिखाई दे रहा था और 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत की जगह चीन को चुना था। लेकिन नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान भारत ने मदद के लिए आगे आकर राहत सामग्री, राशन और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
इस मदद के बाद भारत के प्रति नेपाल का रुख फिर सकारात्मक होता दिख रहा है। दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास को दूर करने की कोशिशें भी तेज हुई हैं। बालेन शाह का भारत दौरा इसी बदलाव का संकेत माना जा रहा है। 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आयाबालेन शाह नेपाल एयरलाइंस की रेगुलर कमर्शियल फ्लाइट से भारत पहुंचे हैं।
उनके साथ 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें उनके मुख्य सलाहकार कुमार ब्यानजंकर, वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और विदेश मंत्री शिशिर खनाल शामिल हैं। प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के साथ कारोबारियों का एक अलग दल भी भारत आया है। भारत दौरे के दौरान बालेन शाह राष्ट्रपति <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/droupadi-murmu-president-candidate data-vars-anchor-text=द्रौपदी मुर्मू data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/foreign-minister-s-jaishankar data-vars-anchor-text=एस जयशंकर data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एस जयशंकर भी नेपाल के प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने दौरे से पहले इसकी जानकारी दी थी।व्यापार, ऊर्जा, निवेश समेत कई मुद्दों पर चर्चादोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।
खासतौर पर व्यापार, ट्रांजिट, ऊर्जा, निवेश और सीमा पार संपर्क सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान ऊर्जा सहयोग से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखे जाने की तैयारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अंतरिक्ष, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास से जुड़े कई समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी होना है।बालेन शाह का दौरा कितना खासबालेन शाह मार्च में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए हैं।
सितंबर में वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन वह उनकी आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा नहीं थी। शाह की अगुवाई वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की सरकार का गठन पिछले साल सितंबर में केपी शर्मा ओली सरकार को सत्ता से हटाने वाले युवा पीढ़ी के आंदोलन के करीब 6 महीने बाद हुआ था।
मोदी ने सरकार बनने के समय ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था। नेपाल के नए प्रधानमंत्रियों के लिए पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा भारत से शुरू करना लंबे समय से चली आ रही परंपरा रही है। हालांकि, यह कोई अनिवार्य नियम नहीं है। साल 2024 में केपी शर्मा ओली ने इस परंपरा से अलग हटकर अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन को चुना था।