गोरखपुर में सपा अध्यक्ष <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/akhilesh-yadav data-vars-anchor-text=अखिलेश यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल बुलडोजर से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई है। रविवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश यादव ने इस मामले में भाजपा पर पलटवार किया।

उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पार्टी की ओर से परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने भाजपा नेताओं के काफिलों से हुई दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए सत्ताधारी दल को भी कठघरे में खड़ा किया।सपा अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं के काफिलों से कितने लोगों की जान गई, इसका आंकड़ा पेश किया।

उन्होंने खासतौर पर लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए थार गाड़ी से किसानों को कुचलने की घटना की याद दिलाई। उन्होंने गोरखपुर की घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी पीड़ित बच्चे के परिवार को भड़का रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में आगामी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।गोरखपुर कांड पर सियासत तेजइससे पहले अखिलेश ने सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था।

इसके जरिए उन्होंने दावा किया था कि हादसा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हुआ। उनके मुताबिक, वीडियो में घटनास्थल पर कोई रैली या रोड शो दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की बात भी कही थी। वहीं, घटना के बाद मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/yogi-adityanath data-vars-anchor-text=योगी आदित्यनाथ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>योगी आदित्यनाथ खुद पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए थे। ऐसे में अब अखिलेश के पलटवार के बाद इस घटना को लेकर भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं।गोबर सिटी बनाना चाहती है भाजपाप्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव को लेकर कई वादे भी किए।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर बुनकरों को बिजली, स्वास्थ्य और बाजार की बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी परफ्यूम सिटी बनाना चाहती है, जबकि भाजपा गोबर सिटी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कमल मुरझा गया है, इसलिए भाजपा के लोग राधे-राधे कहकर कमल खिलाने की बात कर रहे हैं।