पार्क में हिंदू कपल के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले मुस्लिम लड़कों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें पुलिस ने उनका जुलूस निकालते हुए उनसे माफी भी मंगवाई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सभी युवकों के हाथ में रस्सी बंधी हुई है।
इसके अलावा वह सभी भीड़ से माफी मांगते भी नजर आ रहे हैं।यह है पूरा मामलागौरतलब है कि मुंबई के एक पार्क में साथ में घूम रहे एक युवा युगल से कुछ मुस्लिम युवकों ने हमला किया था। मामले में पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह घटना तब सुर्खियों में आई जब यहां के कुर्ला पश्चिम में बने प्रमोद महाजन उद्यान में लड़कों के एक समूह ने इस युगल पर डंडों और पत्थरों से हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो फुटेज में कई लड़के उद्यान के अंदर कपल के पास आते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद शुरुआती कहासुनी मारपीट में बदल जाती है। इसमें एक लड़का युवक को डंडे से मारता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसके चेहरे पर मुक्का मारता है। टकराव जारी रहने पर युवती बीच-बचाव करने और अपने साथी को बचाने का प्रयास करती है।कपल की पहचान नहींस्थिति तब और बिगड़ती दिखती है जब युवक घटना को रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन निकालता है।
इसके बाद युवकों का समूह युगल पर हमला करता नजर आता है, जबकि युवती युवक को वहां से दूर खींचने की कोशिश करती है। रिकॉर्डिंग के अंत में एक किशोर बड़ा पत्थर उठाकर उनकी ओर फेंकता दिखाई देता है। युगल की पहचान अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है और उन्हें लगी चोटों की गंभीरता के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है।पुलिस में हुई थी शिकायतवीडियो प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई और घाटकोपर पुलिस को संबोधित एक शिकायत सामने आई, जिसमें तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
इस अपील में पुलिस से इसमें शामिल लोगों की पहचान करने, आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और उचित कानूनी कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया गया। बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने सोशल मीडिया पर बताया कि आठ किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेता के अनुसार, घटना में कथित रूप से शामिल पांच बच्चों के माता-पिता को भी नोटिस जारी किए गए हैं।