केंद्रीय गृहमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह इस वक्त अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रदेश में चीन सीमा से सटे इलाके में 'सियांग डैम' का विरोध हो रहा है।

उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी चिंताओं को बातचीत के जरिए हल किया जाएगा। इसके अलावा गृह मंत्री ने अपनी इस यात्रा के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार की योजनाओं की वजह से चीन सीमा से सटे 40 गांवों में पलायन रुक गया है, जिससे इन गांवों की आबादी बढ़ रही है।राज्य की सहकारी समितियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में राज्य के विकास के लिए <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए सरकार ने अपने खजाने खोल दिए हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2024 तक केंद्र सरकार ने 1,64,664 करोड़ रुपए अरुणाचल प्रदेश को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के बढ़े बजट का भी जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में राज्य का बजट तीन गुना बढ़ गया है। यह दिखाता है कि राज्य के विकास के लिए कितने बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।अमित शाह के भाषण की बड़ी बातेंसियांग डैम के विरोधियों को केंद्रीय गृहमंत्री का आश्वासनसियांग डैम के विरोध को लेकर रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री ने लोगों को समाधान ढूंढ़ने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने सियांग घाटी के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा।शाह का यह आश्वासन ऐसे समय आया है, जब प्रस्तावित विशाल बांध का स्थानीय आदि समुदाय के कुछ वर्गों, विशेष रूप से सियांग और अपर सियांग जिलों के निवासियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इन लोगों ने बांध के संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई है।

उनका कहना है कि इससे उनकी पैतृक जमीनों, गांवों, आजीविका, पर्यावरण और सांस्कृतिक पहचान पर असर पड़ सकता है।चीन से सटे 40 गांवों में बढ़ रही है आबादी- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने बाइब्रेंट विलेज की योजना की शुरुआत की है। यह दिखाता है कि सरकार बॉर्डर से सटे गांवों को अंतिम नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया में पहला मानता है।उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने बॉर्डर से सटे गांवों में बेहतर सुविधाओं को पहुंचाया है।

इससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। 40 गांवों से पलायन रुक गया है, जिससे यहां की आबादी भी बढ़ रही है।ITBP को स्थानीय समितियों से सामान खरीदने की सलाहकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस और सेना भी स्थानीय लोगों से सामान खरीद रही हैं। इससे महिलाओं के नेतृत्व वाली इन सहकारिता समितियों कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य के दूध उत्पादन, मछली उत्पादन और मीट उत्पादन को भी बढ़ाने पर जोर दिया। आत्मनिर्भरता का आह्वान करते हुए उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से डेरी, मांस और मछली उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अमूल और राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) राज्य के पूरे दूध उत्पादन की खरीद करेंगे।

उन्होंने कहा कि जितना भी कृषि उपज, दूध, अंडे और सब्जियां तेजपुर या गुवाहाटी से लाने के बजाय स्थानीय समुदायों से गांवों की सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदी जा रही हैं।उन्होंने राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास का उल्लेख करते हुए 32,000 करोड़ रुपये के करीब के निवेश से विकसित की जा रही 2,880 मेगावाट की दिबांग पनबिजली परियोजना, बालीपारा-चारद्वार-तवांग सड़क, नेचिफू सुरंग और दिबांग घाटी में सिसी नदी पर बन रहे पुल का उल्लेख किया।अरुणाचल प्रदेश के साथ कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर जोर- अमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि भले ही कितना ही प्रयास किया जाए, लेकिन अरुणाचल प्रदेश का विकास बेहतर कनेक्टिविटी के बिना नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 सालों में रेल, सड़क और हवाई यातायात के जरिए कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर जोर दिया है।शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर भारत को विकास के क्रम में सबसे आगे रखा है। यहां पर शिक्षा, आर्थिक विकास और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

इसके साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार काम हो रहा है।गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह अरुणाचल प्रदेश दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में चीन की सीमा से सटे इलाके में प्रस्तावित सियांग डैम का विरोध हो रहा है। ग्रामीण लोग डूब के क्षेत्र में आने की वजह से इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

इसके खिलाफ लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है।