Col. Bakshi on privacy: आज हर कोई गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुविधा के तौर पर लेता है लेकिन यही स्मार्ट गैजेट्स हमारी निजी जिंदगी के लिए खतरा भी बन सकते हैं। ऐसा कहना है रिटायर्ड कर्नल हनी बक्शी का, जो कि एक इंटरव्यू में अपनी बात रख रहे थे। रिटायर्ड कर्नल बक्शी ने एक एक्सपर्ट के तौर पर होटल के कमरों और बेडरूम में छिपे जासूसी के खतरों को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

उनके मुताबिक किसी भी होटल रूम में घुसते ही टीवी को एक बड़े तौलिये से ढक देना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि फोन को दराज में रखकर सोना चाहिए।बतौर बक्शी एक साधारण सा टीवी, आपका स्मार्टफोन और घर का वाई-फाई नेटवर्क भी बिना भनके लगे आपके निजी पल रिकॉर्ड कर सकता है।होटल के कमरे में टीवी को तौलिये से ढकने की सलाह अपने इंटरव्यू में कर्नल हनी बक्शी ने होटल में ठहरने वालों को टीवी को एक बड़े तौलिये से ढकने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि नहाने के बाद जब आप बाथरूम से बाहर निकलते हैं, तो संभव है कि टीवी के अंदर या उसके आस-पास लगे कैमरे के जरिए कोई आपको देख रहा हो।बाद में इन निजी तस्वीरों या वीडियो के जरिए आपको ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया जा सकता है।बेडरूम में टीवी न रखने और फोन को दराज में डालने की नसीहत बक्शी सिर्फ होटल ही नहीं बल्कि अपने घर में भी बेडरूम में टीवी न रखने की सलाह देती हैं।

उनके मुताबिक आपके बेडरूम में लगा टीवी भी आपकी बातें सुन सकता है और उन्हें कंपनी तक पहुंचा सकता है। गौर करने वाली बात है कि इस तरह का एक प्रयोग कुछ ही समय पहले यूट्यूब पर LG टीवी के साथ हुआ था, जहां दिखाया गया था कि टीवी को हाथ लगाए बिना भी वह आस-पड़ोस की आवाजें रिकॉर्ड कर कंपनी के सर्वर तक पहुंचा रहा था।

इसके अलावा रिटायर्ड कर्नल बक्शी फोन को दराज में रखकर सोने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक स्मार्टफोन या किसी स्मार्ट डिवाइस के कैमरे और माइक्रोफोन हैक होने की स्थिति में आपके निजी पलों को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इससे आपकी निजी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।देखें वीडियो ​ ​Wi-Fi और स्मार्ट स्पीकर से भी जासूसी संभव कर्नल बक्शी ने यह भी बताया कि लोग अक्सर मान कर चलते हैं कि भला उनका फोन कोई क्यों हैक करेगा लेेकिन संभव है कि निशाना आप नहीं बल्कि आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद कोई खास शख्स हो।दरअसल एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े होने पर किसी एक डिवाइस के हैक होने से भी वायरस या आप पर निगरानी कर रहा सॉफ्टवेयर दूसरों के डिवाइस तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा, घरों में लगे स्मार्ट स्पीकर जैसे Alexa भी आसपास की बातचीत सुन सकते हैं।यही वजह है कि कर्नल बक्शी संवेदनशील या निजी बातें करते समय एडवांस गैजेट्स से दूरी बनाने की सलाह देते हैं।