वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन से यूरोप के खिलाफ सभी सैन्य आक्रामकता खत्म करने के लिए कहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि उन्होंने पिछले हफ्ते चीन में मुलाकात के दौरान पुतिन से यह बात कही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने के लिए जल्द कोई समझौता हो सकेगा।ट्रंप का यह बयान रूसी राष्ट्रपति को लेकर उनके रुख में नया बदलाव है।
इसके पहले चीन में मुलाकात के दौरान उन्होंने पुतिन को अपना दोस्त बताया था। ट्रंप की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट NATO प्रमुख मार्क रूटे से उनकी मुलाकात के एक दिन बाद आई है। ट्रंप फ्लोरिडा में नाटो चीफ से मिले थे।ट्रंप ने जताई समझौते की संभावनाट्रंप ने अपने बयान में यह साफ नहीं किया कि पुतिन से बातचीत के दौरान उन्होंने किन इलाकों का जिक्र किया था और क्या इसमें यूक्रेन भी शामिल है।
ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि रूस और यूक्रेन के बीच ऐसे समझौते की प्रबल संभावना है।ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान जल्द से जल्द निकाला जाना चाहिए। बयान में उन्होंने कहा, "हमने इस बात पर भी विस्तार से चर्चा की कि रूस और यूक्रेन के लिए ऐसी किसी कदम से बचना कितना जरूरी है, जिससे जानबूझकर या अनजाने में युद्ध का दायरा बढ़े।"ट्रंप ने पुतिन को कहा था दोस्तट्रंप का ताजा बयान पिछले हफ्ते उनकी पुतिन की मुलाकात में दिखे रुख से पूरी तरह अलग है।
ट्रंप ने शेनजेन में पुतिन से मुलाकात की थी। उस दौरान कमरे में घुसने के बाद पुतिन की तरफ बढ़ते हुए ट्रंप ने कहा, "ये कौन हैं? ये तो मेरे दोस्त हैं।" बाद में दोनों नेताओं ने बेहद गर्मजोशी से हाथ मिलाया था।ट्रंप की पुतिन से मुलाकात ने यूक्रेन और दूसरे यूरोपीय देशों को चिंतित कर दिया था। इसने इस आशंका को बढ़ा दिया था कि ट्रंप पुतिन का पक्ष न ले लें।
हालांकि, ट्रंप की ताजा टिप्पणियों के बावजूद युद्ध खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। गुरुवार को रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ जिसके बाद भीषण आग लग गई।यूक्रेन ने हाल के महीनों में रूसी तेल रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों की वजह से रूस की तेल रिफाइनरियों में कच्चे तेल की प्रोसेसिंग में 45% की कमी आई है।जेलेंस्की ने दी रूकी हमले की चेतावनीइस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।
इस हफ्ते जेलेंस्की की ओर से जारी की गई यह दूसरी चेतावनी थी। गुरुवार रात अपने वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा, "हमारे पास जानकारी है कि रूस एक और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में कृपया मिसाइल हमलों के सायरन पर ध्यान दें।"