क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की है। टॉस हारने के बाद खेलने उतरी न्यूजीलैंड को टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले सेशन में पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी लेकिन लाथम और कॉन्वे ने डटकर सामना किया। हालांकि सेशन की आखिरी गेंद पर कॉन्वे आउट हो गए।

दूसरे सेशन में लाथम ने फिफ्टी पूरी की और टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।आकाश दीप ने की विकेट की शुरुआतन्यूजीलैंड का स्कोर 110 रन पर एक विकेट था। इसी स्कोर पर टीम ने तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम लाथम आउट हुए। आकाश दीप की गेंद पर ऋषभ पंत ने उनका कैच लपका। लाथम ने 128 गेंद पर 59 रन बनाए।

इसके बाद अगली ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स को आउट कर दिया। निकोल्स ने सीरीज के पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। वह सिर्फ 16 रन बना सके।रचिन रविंद्र खाता भी नहीं खोल पाएन्यूजीलैंड के स्टार युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र का खाता तक नहीं खुला। आकाश दीप ने अपने अगले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया।

गेंद रचिन के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया। यानी भारत को लगातार तीन ओवर में तीन विकेट मिले और कीवी टीम इसके बीच एक भी रन नहीं बना पाई।न्यूजीलैंड की टीम लगातार 22 गेंदों पर एक भी रन बनाए बिना तीन विकेट खो दिया। 45वें ओवर की पहली गेंद पर डैरेल मिचेल ने तीन रन लेकर न्यूजीलैंड के स्कोर में इजाफा किया।

दो मैचों की सीरीज का यह निर्णायक मुकाबला है। इसे अपने नाम करने वाली टीम सीरीज को भी जीत लेगी।