यवतमाल (महाराष्ट्र): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला बोला। दिपके ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने सूखे से प्रभावित किसानों को केवल 5000 रुपये की सहायता दी है, जबकि मंत्री अपने कुत्तों पर इससे अधिक पैसा खर्च करते हैं। दिपके ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण को लेकर गंभीर सभी राजनीतिक दलों को आगामी विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने चाहिए।यवतमाल के दौरे पर दिपके और रांका अभिजीत दिपके और सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में किसानों की परेशानियों को समझने के लिए यवतमाल जिले का दौरा किया।

इस दौरान दिपके ने कहा कि किसानों की बात सुनने के बाद मुझे एहसास हुआ कि सरकार कितनी असंवेदनशील है। किसान कह रहे हैं कि वे बीमा प्रीमियम भरते हैं, लेकिन उन्हें बीमा की राशि नहीं मिलती। उन्होंने दावा किया कि कुछ किसानों को दिवाली के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से घोषित 5000 रुपये की सहायता राशि भी नहीं मिली है।5000 रुपये में क्या होगा?दिपके ने सवाल किया कि एक किसान के लिए 5000 रुपये से क्या होगा?

ये सभी मंत्री, विधायक और सांसद अपने कुत्तों पर 5,000 रुपये से अधिक खर्च करते हैं और किसानों को केवल 5,000 रुपये देते हैं? वे किसानों का अपमान कर रहे हैं। किसानों को कितने और महीनों तक इसी 5,000 रुपये से गुजारा करना होगा? सीजेपी नेता ने कहा कि कुछ किसानों ने उन्हें बताया कि एक-दो महीने बाद उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं बचेगा।सरकार से की गुजारिशदिपके ने कहा कि थोड़ी संवेदनशीलता दिखाइए।

कम से कम उन्हें इंसान तो समझिए। आप अपने कुत्तों पर इतना खर्च करते हैं और किसानों को उससे भी कम पैसा देते हैं। हम 2026 में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1972 में जब महाराष्ट्र में भीषण सूखा पड़ा था। तब विज्ञान ने इतनी तरक्की नहीं की थी और भारत के पास संसाधन भी कम थे, लेकिन अब वैज्ञानिक प्रगति और नवाचार के बावजूद किसान अब भी प्रकृति के भरोसे हैं।दिपके ने उठाए सवालदिपके ने कहा कि अगर प्रकृति साथ नहीं देती तो क्या किसानों को आत्महत्या कर लेनी चाहिए?

अगर किसानों को पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर रहना है तो फिर हम सरकार क्यों चुनते हैं? महिला आरक्षण विधेयक पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने पूछा कि महिलाओं के लिए आरक्षण 33 प्रतिशत तक ही सीमित क्यों रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आबादी आधी है, इसलिए राजनीतिक दलों को आगामी चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने चाहिए।चुनावों में अधिक टिकट देने की मांगदिपके ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में महिलाओं को टिकट दीजिए।

महिला आरक्षण को लेकर गंभीर और ईमानदार सभी दलों को सबसे पहले महिलाओं को टिकट देना चाहिए। आपके मंत्रिमंडल में कितनी महिलाएं हैं? केवल एक, और आप महिला प्रतिनिधित्व की बात करते हैं? (इनपुट एजेंसी)