नई दिल्ली: कंबोडिया में बैठकर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे इंटरनेशनल गिरोह को दिल्ली से म्यूल अकाउंट्स मुहैया कराने वाले 5 लोगों को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IF'SO) यूनिट ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अनीश खान (31), इंतखाब (27), अल्ताफ हुसैन (45), मोहम्मद महफूजुर रहमान (41) और इजहार आलम (34) के रूप में हुई है।लोगों से लेकर साइबर ठगों को देते थे बैंक खातेआरोपी अलग-अलग लोगों के बैंक खाते हासिल कर साइबर ठगों को देते थे।

इन खातों के जरिए ठगी की रकम मंगाई जाती थी और फिर उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ठिकाने लगाया जाता था। पुलिस ने एक म्यूल अकाउंट में करीब दो करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन का पता लगाया है। IFSO टीम ने HDFC बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी रकम को होल्ड करा दिया। इस कार्रवाई से आंध्र प्रदेश में दर्ज साइबर ठगी के दो मामले भी सुलझाए गए है।

पुलिस ने इनके पास से M/s MR Traders के बैंक खाते की चेक बुक और 6 मोबाइल जब्त किए हैं।मामले मेंक्या बोले IFSO गौरव त्यागीIFSO डीसीपी गौरव त्यागी ने बताया कि स्पेशल सेल में दर्ज FIR की जांच के दौरान पुलिस को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह की जानकारी मिली थी। पता चला कि गिरोह के कुछ सदस्य द्वारका के एक होटल में ठहरे हैं और HDFC बैंक में M/s MR Traders के नाम से खुले अकाउंट का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने छापा मारकर संदिग्धों को पकड़ा। यह ऑपरेशन IFSO के ACP विवेकानंद झा की देखरेख में पूरा किया गया।मोबाइल में मिला OTP विदेश भेजने वाला ऐपआरोपियों के मोबाइल की जांच में 'SMS TOOLS' नाम का संदिग्ध ऐप मिला। इस ऐप को फोन पर आने वाले SMS और बैंकिंग OTP को अपने आप विदेश में बैठे साइबर अपराधियो तक पहुंचाने के लिए कॉन्फिगर किया गया था।

इससे विदेश में बैठे हैडलर दूर से बैंक खातों का इस्तेमाल कर सकते थे। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से वॉट्सऐप और टेलिग्राम चैट, क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन का ब्योरा और अन्य डिजिटल सबूत भी मिले है। जांच में 7 टेलिग्राम चैनलों का पता चला है। इनका इस्तेमाल म्यूल अकाउट्स की खरीद-फरोख्त के लिए किया जा रहा था। आरोपी कंबोडिया में इंटरनेशनल साइबर क्राइम सिंडिकेट के लिए मददगार के तौर पर काम कर रहे थे।विदेशी हैंडलर और मनी ट्रेल की तलाश$ जिस म्यूल अकाउंट की जांच की गई, उसका संबंध आंध्र प्रदेश में दर्ज साइबर ठगी के दो मामलों से मिला है।

करीब दो करोड़ रुपये की संदिग्ध रकम को समय रहते होल्ड करा दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, विदेश में बैठे हैडलरो, अतिरिक्त म्यूल अकाउंट्स और ठगी की रकम के पूरे मनी ट्रेल का पता लगा रही है। साथ ही कंबोडिया में सक्रिय नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।