भुवनेश्वर : पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश के प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। संवेदनशील जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजनाएं बनाई गई हैं, चक्रवात आश्रय स्थल (साइक्लोन शेल्टर) तैयार किए गए हैं और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है।स्थायी और अस्थायी शेल्टर बनाई गएपारादीप में, पारादीप पोर्ट अथॉरिटी तूफान के दौरान चौबीसों घंटे निगरानी रख रही है।
उन्होंने 54 मछुआरों को ले जा रही छह मछली पकड़ने वाली नावों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। बालासोर में, जिला मजिस्ट्रेट सूर्यवंशी मयूर विकास ने बताया कि प्रशासन ने 145 स्थायी साइक्लॉन शेल्टर तैयार किए हैं और 1,250 अस्थायी शेल्टर बनाए हैं। विभिन्न विभागों ने विशेष टीमें गठित की हैं, और ब्लॉक स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अगर बालासोर पर तूफान का बड़ा असर पड़ता है, तो स्थिति को संभालने और सामान्य हालात बहाल करने के लिए सभी विभागों की टीमें तैनात की गई हैं।ODRAF,NDR और SDRF तैनातजिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिले में फायर डिपार्टमेंट, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के कर्मियों को तैनात किया गया है।
इनमें ODRAF की एक टीम, NDRF की एक टीम और फायर डिपार्टमेंट की 12 टीमें शामिल हैं।बालासोर में स्कूल-कॉलेज सब बंदडीएम ने बताया कि बालासोर के लिए शुक्रवार को 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी केंद्र और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। चक्रवात के असर से निपटने के लिए सभी विभाग और अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं, और पूरा प्रशासन त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही जरूरी कदम उठा रहा है।तीन दिनों के लिए 45 ट्रेनें रद्दचक्रवात को देखते हुए, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने तीन दिनों के दौरान लगभग 45 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और करीब 28 ट्रेनों का समय बदल दिया है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक राउत ने बताया कि ट्रेनों को रद्द करने और उनका समय बदलने की योजना गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए बनाई गई है।तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात अकवानविशाखापत्तनम मौसम विभाग के निदेशक पीएलएन मूर्ति ने बताया कि पिछले छह घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान'के उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह 20 नवंबर को सुबह करीब 06:00 UTC के आसपास गोपालपुर के पास, नरसपुर और पुरी के बीच तट को पार करेगा। लैंडफॉल के समय हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है, और झोंकों के साथ यह 110 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।यहां पर भारी बारिश के आसारइस सिस्टम की वजह से, खासकर आज, श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम मन्यम और विजयनगरम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
विशाखापत्तनम और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लेकिन कल, श्रीकाकुलम और विजयनगरम को छोड़कर, बाकी सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।लैंडफॉल के दौरान स्टॉर्म सर्ज आने की संभावनामूर्ति ने बताया कि लैंडफॉल के दौरान समुद्र में कोई बड़ा तूफानी उछाल (स्टॉर्म सर्ज) आने की आशंका नहीं है।
मछुआरों के बारे में उन्होंने कहा कि मछुआरों के लिए जारी की गई चेतावनी 21 तारीख की सुबह तक लागू रहेगी। बंदरगाहों के लिए भी LC3 चेतावनी जारी की गई है, खासकर उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर; वहीं दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट पर DW2 चेतावनी जारी रखी गई है।कटक के मेयर ने बताया कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 310 पंप, फायर ब्रिगेड के पंप, 24 वोल्वो पंप और तीन जेसीबी मशीनें तैयार रखी गई हैं।
अगर कहीं भी जलभराव की वजह से कोई दिक्कत आती है, तो जेसीबी, बॉबकैट, हाइड्रोलिक सीढ़ी और सात विशेष ट्रैक्टरों की मदद से उसे साफ कर दिया जाएगा। इस बीच, पेयजल और स्वच्छता विभाग के निदेशक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनीत भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश के लिए जारी 'रेड वार्निंग' को देखते हुए मयूरभंज जिले में तैयारियों का जायजा लिया गया है।