संसद के दोनों सदन जब अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो जाते हैं, तो क्या सत्र खत्म हो जाता है? इसका सीधा और सरल जवाब है नहीं। दरअसल, स्थगित (Adjourned) और प्रोरोग (Prorogued) में बड़ा फर्क है। स्थगित होने पर बैठकें रुक जाती हैं, लेकिन सत्र खुला रहता है और स्पीकर-चेयरमैन सदस्यों को वापस बुला सकते हैं। दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार गुरुवार को लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन से दोनों सदनों को फिर से बुलाने का औपचारिक अनुरोध किया है।

लोकसभा 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा 2 दिसंबर 2026 को बैठक करेगी, ताकि जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जा सके। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि इन बैठकों का एजेंडा काम की मात्रा पर निर्भर करेगा और संभव है कि ये 3 दिसंबर 2026 तक खत्म हो जाएं।यह अनुरोध ऐसे माहौल में आया है, जब सरकार महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल को दोबारा लाने की संभावना पर काम कर रही है।

यह बिल 17 अप्रैल 2026 को संसद में गिर गया था। उसी दिन प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी ने इसकी हार के लिए 'एक विपक्षी पार्टी' को जिम्मेदार ठहराया था।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार डिलिमिटेशन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ शर्तों वाले इस बिल को फिर से पेश करने पर विचार कर रही है।स्थगित और प्रोरोग में क्या फर्क है?बता दें कि दोनों सदन 13 अगस्त 2026 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए थे। 'अनिश्चित काल के लिए स्थगित' का मतलब है कि बैठकें बिना अगली तारीख तय किए रोक दी गईं।

सदन की बैठकें रुक जाती हैं, लेकिन सत्र खत्म नहीं होता। सत्र तभी पूरी तरह समाप्त होता है, जब राष्ट्रपति अनुच्छेद 85(2)(a) के तहत सदन को प्रोरोग करते हैं। जब तक राष्ट्रपति प्रोरोग नहीं करते, मानसून सत्र तकनीकी रूप से खुला रहता है। इसी स्थिति में स्पीकर और चेयरमैन के पास सदस्यों को वापस बुलाने का अधिकार होता है।

अगर सदन प्रोरोग हो जाता है, तो नया सत्र शुरू करने के लिए राष्ट्रपति को नए समन जारी करने पड़ते हैं।तकनीकी और व्यावहारिक अंतरहमारे सहयोगी HT ने लोकसभा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि तकनीकी दृष्टि से ये बैठकें 18वीं लोकसभा के 8वें सत्र का ही अगला चरण हैं। यह सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चला था।

हालांकि व्यावहारिक कारणों से इन्हें एक <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र माना जाएगा। दरअसल, नया सत्र तभी शुरू होता है, जब राष्ट्रपति सरकार की सलाह पर अनुच्छेद 85(1) के तहत संसद को बुलाते हैं।

जब तक मौजूदा सत्र खुला है, राष्ट्रपति नया सत्र नहीं बुला सकते। इसलिए सरकार ने स्पीकर और चेयरमैन से ही अनुरोध किया है।नया सत्र कब शुरू होता है?अनुच्छेद 85(1) के अनुसार, एक सत्र की आखिरी बैठक और अगले सत्र की पहली बैठक के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए। 13 अगस्त 2026 से गिनती शुरू करें तो संसद को फरवरी 2027 तक नए सत्र में मिलना था।

अगर इन बैठकों की आखिरी बैठक 3 दिसंबर 2026 को होती है, तो अगला नियमित सत्र जून 2027 की शुरुआत तक शुरू होना चाहिए। सरकार ने अभी तक नियमित विंटर सत्र की घोषणा नहीं की है, जो आमतौर पर नवंबर-दिसंबर में बुलाया जाता है। सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति दिसंबर की बैठकों के बाद मानसून सत्र को प्रोरोग कर सकते हैं और तुरंत नया सत्र भी बुला सकते हैं।

अनुच्छेद 85(1) सिर्फ छह महीने की अधिकतम सीमा तय करता है। न्यूनतम अंतराल की कोई शर्त नहीं है।जब तक राष्ट्रपति कम से कम एक सदन को प्रोरोग नहीं करते, तब तक सरकार अध्यादेश जारी नहीं कर सकती। अनुच्छेद 123 के तहत राष्ट्रपति अध्यादेश तभी जारी कर सकते हैं, जब संसद के दोनों सदन सत्र में न हों। यानी जब तक सत्र खुला है, अध्यादेश का रास्ता बंद रहता है।क्या बोला विपक्ष?कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद मनीष तिवारी ने सरकार के इस अनुरोध की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि यह अनुरोध संसद नाम की संस्था का मजाक उड़ाता है। विंटर सत्र बुलाने का समय आ गया है। विशेष सत्र दो सत्रों के बीच के अंतराल में बुलाने का एक तरीका है। यह नियमित विंटर सत्र का विकल्प नहीं बन सकता और न ही बनना चाहिए।