Times Higher Education (THE) 2027 की लिस्ट कहती है किऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लगातार 11 वें साल 1 पोजीशन मिली है। मगर आगे बढ़ते संस्थान के साथ लोगों के दिमाग और सोच भी आगे बढ़ेंगे, इसकी गारंटी नहीं है। एक इंडियन स्टूडेंट के साथ जो हुआ है वो नस्लभेदी कमेंट माना जा सकता है। इंडियन के लिए ये परेशान करने वाली बात इसलिए भी है क्योंकि हजारों की संख्या में छात्र अब विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं और पढ़ भी रहे हैं।ऑक्सफोर्ड में निगेटिव कमेंट ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई कर रहीं Kamakshi ने इस वीडियो में अपना अनुभव बताया है।
वो कहती हैं अगर मैं आपको ऑक्सफोर्ड में खराब अनुभव के बारे में नहीं बताऊंगी तो ये अन्याय जैसा होगा। फिर वो आगे किस्सा बताती हैं, जहां वो शॉपिंग कर रही थीं। चक्कर लगा रही थी उन्होंने ध्यान दिया कि एक अंग्रेज महिला उनके आस पास ही चक्कर लगा रही है। पहले उन्होंने ध्यान दिया दिया। फिर वो महिला उनके पास आ गई।
कहने लगी मैं ये कहना नहीं चाहती थी। लेकिन मुझे कहना पड़ रहा है। आपसे बहुत गंदी बदबू आ रही है। वो कहती हैं, मैं एक ऐसा परफ्यूम यूज करती हूं जो मेरे पिता की पसंद है। इस एक मौके पर मुझे पिता का प्यार ही महसूस नहीं हो रहा था। वो पूरे दिन इस बात से परेशान रहीं। मैं अभी भी देसी हूं View this post on Instagram A post shared by Kamakshi | PhD at Oxford (@kam.at.oxford) ]]>वो कहती हैं कोई भी संस्था नस्लवाद से अछूती नहीं है।
जब हम विरोध करते हैं तो इस दुनिया को थोड़ा और अपना बना लेते हैं। इसलिए मैं अभी भी देसी हूं, बिंदी और झुमका भी पहनती हूं और वो परफ्यूम भी। वीडियो देखिए।कोर्ट तक पहुंचा था मामला इस वीडियो को देखने वाले अपना अनुभव भी बता रहे हैं। जैसे एक यूजर की बेटी के साथ जब ऐसा कुछ हुआ तो मामला कोर्ट पहुंचा था और अंग्रेज पर फाइन भी लगा था।
एक यूजर के साथ कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भी यही हुआ था। एक यूजर ने लिखा है कि उस महिला के वैल्यू सिस्टम से बदबू आ रही है तुमसे नहीं।