गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ी गुड न्यूज साझा की है। सीएम सरमा ने लिखा है कि असम की मूल नस्ल 'लखीमी' की दुनिया की पहली IVF मादा बछिया का जन्म असम वेटरनरी एंड फिशरी यूनिवर्सिटी में हुआ है। यह बड़ी उपलब्धि हमारे पशुपालन और डेयरी सेक्टर के लिए नए रास्ते खोलती है - इसमें देसी नस्लों को बचाना, बीमारियों पर बेहतर नियंत्रण, दूध उत्पादन बढ़ाना और अंततः किसानों की आय में वृद्धि करना शामिल है।
सरमा ने इस उपलब्धि को गर्मजोशी से साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि आज असम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सभ्यता, संस्कृति और सृजन का एक सुंदर संगम है।सीएम बोले-जय-जय गौ माताअसम के मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे काम करने वाले सभी पशु-चिकित्सा वैज्ञानिकों और पेशेवरों को मेरी हार्दिक बधाई।
उनके काम में असम के डेयरी सेक्टर के लिए एक नए युग की शुरुआत करने की क्षमता है। भले ही वह एक छोटी सी बछिया हो, लेकिन वह हमारे राज्य में बायोटेक्नोलॉजी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आई है।लखीमी गाय की खूबियांलखीमी गाय असम की एक प्रसिद्ध स्वदेशी नस्ल है। यह दूध और खेती दोनों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।
इस लखीमी नस्ल का दूध बहुत गाढ़ा और वसा से भरपूर होता है। इसके बैल धान के कीचड़ वाले खेतों में जुताई के लिए शानदार होते हैं। इस गाय का दूध बहुत पौष्टिक और फैट से भरपूर होता है, जिससे बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है। इसके बैल छोटे और मजबूत बैल खेती में मददगार होते हैं। यह असम के धान वाले कीचड़ भरे खेतों में जुताई और गाड़ी खींचने के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।
लखीमी गाय छोटे आकार की होती है। इनका रंग मुख्य रूप से भूरा या स्लेटी (धूसर) होता है, पैर छोटे होते हैं। इस नस्ल की गाय के सींग सीधे होते हैं। यह स्थानीय माहौल में आसानी से रहती है और कम देखभाल या पारंपरिक चारे में भी जीवित रह सकती है।