केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है लेकिन उससे पहले शुक्रवार (27 नवंबर) को दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 'सेवा तीर्थ' में दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि बैठक के सिलसिले में सभी मंत्रियों को सूचना भेजी गई है, ताकि उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। सरकार परिसीमन बिल को लेकर फुल ऐक्शन मोड में दिख रही है।सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में सरकार परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संशोधन विधेयक में कुछ बदलाव कर सकती है, जिससे लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटे का प्रावधान लागू किया जा सके।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने जरूरी कामकाज निपटाने के वास्ते <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-monsoon-session-2023 data-vars-anchor-text=मॉनसून सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मॉनसून सत्र के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से फिर से बुलाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों सदनों की बैठक तीन दिसंबर को समाप्त हो सकती है।मॉनसून सत्र का सत्रावसान होना बाकी हैसंसद के मॉनसून सत्र के तहत दोनों सदनों की बैठक बीते 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई थी। हालांकि, 100 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ, जिसके चलते बैठक दो दिन के संक्षिप्त नोटिस पर फिर से बुलाई जा सकती है।

सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की बैठक फिर से बुलाने का फैसला उस वक्त किया है, जब यह माना जा रहा है कि वह परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक और संबंधित महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित कराने की तैयारी में है।PM मोदी ने दे दिए थे संकेतदरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ही आयोजित मंत्रिमंडल बैठक के दौरान मंत्रियों से कहा था कि सरकार जल्द ही संसद सत्र बुला सकती है, इसलिए मंत्री उपलब्ध रहें और अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर जाने का अपना कार्यक्रम टाल दें।

सरकार संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए उत्सुक है। यह विधेयक अप्रैल में संसद के विशेष सत्र में गिर गया था, क्योंकि सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं था।परिसीमन का क्या उद्देश्यइस विधेयक का उद्देश्य परिसीमन के जरिये लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 करना है, जिससे 2029 के आम चुनावों से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ हो सके।

संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई सदस्यों (543 में से 361) के समर्थन की आवश्यकता है। वर्तमान में लोकसभा में तीन सीट खाली हैं, जिससे सदस्यों की कुल संख्या 540 है।लोकसभा में NDA के पास अभी 320 सांसदविधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी है कि जब इसे सदन में चर्चा और मंजूरी के लिए पेश किया जाए, तब कार्यवाही व्यवस्थित और शांतिपूर्ण हो।

हंगामे या शोर-शराबे के बीच इसे पारित नहीं किया जा सकता। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास लगभग 320 सदस्य हैं और विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी संख्या बल हालिस करने के लिए उसे विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत होगी।NCP और DMK पर टिकीं नजरेंअप्रैल में इस विधेयक के गिर जाने के बाद से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं, क्योंकि विपक्षी खेमे से 26 सांसद बाहर हो गए हैं।तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होकर 'नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया' (एसीपीआई) में विलय कर लिया है और राजग को समर्थन देने का वादा किया है, जबकि <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-उबाठा) के छह सांसद <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/eknath-shinde data-vars-anchor-text=एकनाथ शिंदे data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

हालांकि, इन घटनाक्रमों से सरकार की स्थिति मजबूत हुई है, फिर भी उसे अतिरिक्त समर्थन की आवश्यकता होगी। लोकसभा में 22 सदस्यों वाली द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और आठ सदस्यों वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-शप) की भूमिका बदलते समीकरणों में महत्वपूर्ण हो सकती है।