21 नवंबर शनिवार के दिन विष योग का प्रभाव रहने वाला है। दरअसल, मीन राशि में शनि के साथ चंद्रमा की युति रहेगी साथ ही शुक्र और चंद्रमा का समसप्तक योग भी रहेगा। ग्रहों की इस विशेष स्थिति और टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, ग्रहों की इस स्थिति का सकारात्मक प्रभाव मेष, वृषभ, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि पर देखने को मिलेगा।

इन राशियों को धन निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन आरामदायक रहेगा। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स से मेष से मीन तक सभी राशियों को टैरो राशिफल।मेष टैरो राशिफल : सौभाग्यशाली रहेगा दिन टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए दिन लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आने वाला है।

नौकरीपेशा लोग अपने कार्यस्थल पर आज काफी सजग महसूस करें। आपके आसपास माहौल बहुत ही सुखद रहेगा। धन संपत्ति के मामले में भी दिन बेहद सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। इस समय आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरु कर सकते हैं।वृषभ टैरो राशिफल : नकारात्मक बातों से थोड़ा दूर रहें टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही लाभकारी साबित होगा।

आप अपने कारोबार में खूब नाम कमाएंगे आपकी कीर्ति विदेश तक फैलने के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग ज्वैलरी से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए समय बहुत ही लाभकारी साबित होगा। व्यर्थ की नकारात्मक बातों से थोड़ा दूर रहें।मिथुन टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों को मित्रों के सहयोग से नई निवेश संबंधी योजनाओं का पता चलेगा।

जिसमें धन का निवेश भविष्य में समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। प्रतिस्पर्धा में आप की विजयी होने की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। मौज मस्ती पर भी आपका अच्छा पैसा खर्च हो सकता है।कर्क टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों को किराए की इनकम से धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

कार्यक्षेत्र को आरामदायक बनाने के लिए बेहद जरूरी है कि आप धन खर्च करें। कार्यक्षेत्र में धीरे धीरे ही सही आपके सारे कार्य पूरे होते जाएंगे। आज महालक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।सिंह टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं उनके लिए समय बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा।

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यस्थल पर लोगों को उच्च पद प्राप्ति की संभावनाएं हैं। स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। अगर आप आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उसके लिए शुभ व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं।कन्या टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के जो लोग लिखने से जुड़े कामकाज करते हैं।

उन्हें आज अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी भाषा से आज आपके आसपास के लोग प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ साथ भाग्य भी पूरी तरह से आपके फेवर में रहेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने की संभावना है।तुला टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातक जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

छोटी मोटी बाधाएं आप आसानी से पार कर लेंगे। पार्टनरशिप में कार्य करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। सही मैनेजमेंट के तरीके से आप उच्च अधिकारियों को अपने फेवर में कर लेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।वृश्चिक टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

आज आपको अपने आसपास के सभी लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे कामकाज के अवसरों का फायदा उठा पाएंगे। कमाई तो ठीक रहेगी लेकिन, दिखावे बाजी से बचें। धन खर्च करते हुए थोड़ा बजट का ख्याल रखें।धनु टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा।

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दो बार जरूर सोचें। जल्दबाजी में फालतू पैसा खर्च न करें। नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थितियां तो आएंगी लेकिन, वह आपको शुभ अवसर प्रदान कर देंगी। हालांकि, आर्थिक मामलों में समय कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है।मकर टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं उनके लिए दिन विशेष रुप से लाभकारी साबित होगा।

व्यापारिक गतिविधियों में आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार के मामले में दिन मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। किसी कंपनी में वित्तीय सलाहकार का कार्य करने वाले लोगों को अच्छा काम मिलने की संभावना है।कुंभ टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के नौकरी पेशा वर्ग के लोग अपनी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त कर लेंगे।

कॉन्पिटिशन की भावना बहुत ज्यादा रहेगी। कार्य की अधिकता की वजह से आराम करने का वक्त नहीं मिलेगा। कामकाज के दवाब में चिड़चिड़ेपन से बचें। व्यर्थ लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। वित्तीय मामलों में दिन शुभ रहेगा।मीन टैरो राशिफल 21 नवंबर 2026 टैरो कार्ड्स बता रहे हैं की मान राशि के लोगों को आज का पूरा दिन ऑफिस के बाहर के कार्यों को पूरा करने में बीतेगा।

आज हो सकता है कि आपकी बनाई हुई योजनाओं पर काम करना आपके लिए थोड़ी मुश्किल हो सकता है। काम के साथ साथ मौज मस्ती की तरफ आपका ध्यान ज्यादा रहेगा।