गांधीनगर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ी जमीनी कवायद शुरू हो गई है। 10 IPS अधिकारी 26 और 27 नवंबर को कच्छ, वाव-थराद और पाटन जिलों के 20 सीमावर्ती गांवों में दो रातें बिताएंगे। ये अधिकारी स्थानीय निवासियों के घरों में रुकेंगे, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों से बातचीत करेंगे, और सीमा पर गश्त तथा बुनियादी ढांचे सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।

यह पहल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित 'फोर-टियर सिक्योरिटी ग्रिड' (चार-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड) के अनुरूप है।यह कदम सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अमित शाह की अध्यक्षता में अहमदाबाद में हुई उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठकों का ही एक हिस्सा है। अधिकारी सुरक्षा ढांचे का निरीक्षण करेंगे, सीमावर्ती इलाकों में तैनात एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करेंगे, और दूर-दराज के दुर्गम इलाकों में गश्त व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।संदीप सिंह, रवि मोहन जाएंगे यहांसुरक्षा में मौजूद कमियों (गैप्स) की पहचान करने और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले निवासियों की चिंताओं को समझने के लिए रात में समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

वडोदरा रेंज के IG संदीप सिंह पूर्वी कच्छ के कल्याणपार और भामंका जाएंगे, जबकि जामनगर के SP रवि मोहन सैनी वारसारा और धाबदा का दौरा करेंगे।शरद सिंघल जाएंगे वेस्ट कच्छअहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त शरद सिंघल पश्चिमी कच्छ के सुमारपोर और मोटा पैया जाएंगे; इंटेलिजेंस-II के IGP एन.एन. चौधरी अतादा और लखापार का दौरा करेंगे; कानून-व्यवस्था के IG मकरंद गोविंद चौहान मिठडी और भगडिया जाएंगे; और भरूच के SP अक्षय राज रताडिया रतादल और रोहातल का दौरा करेंगे।पंचमहल डीआईजी विधि चौधरी जाएंगी बर्दवीपंचमहल रेंज की DIG विधि चौधरी वाव-थराद के करेली और बर्दवी जाएंगी, अहमदाबाद पश्चिमी रेलवे के SP यशपाल जगनिया बुकना और नादोदार का दौरा करेंगे, और स्टेट मॉनिटरिंग यूनिट के SP एमजे चावड़ा बोरु और नेसदा जाएंगे।

अहमदाबाद जोन-8 के DCP मयूर पाटिल पाटन के दतराणा और बराड़ा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।बॉर्डर से लौटनेवाले आईपीएस का लिया जाएगा फीडबैकबयान में आगे कहा गया है कि इस कवायद के दौरान मिलने वाला फीडबैक पुलिस को सुरक्षा कमियों की पहचान करने और सीमावर्ती इलाकों के लिए भविष्य की सुरक्षा व विकास योजनाओं को तैयार करने में मदद करेगा।

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि सुरक्षा व्यवस्था गुजरात की सीमाओं पर स्थित आखिरी गांव तक पहुंचे, और साथ ही इन रणनीतिक रूप से संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों की कल्याणकारी ज़रूरतों और चिंताओं का भी ध्यान रखा जाए।