फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भोगलपुर चौराहे के पास रविवार तड़के ओवरटेक के प्रयास में टूरिस्ट बस आगे चल रहे आलू लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को सीएचसी हरदो से फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।बस गाजियाबाद से वाराणसी जा रही थी।
उसमें चालक और कंडक्टर समेत करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना पर कस्बा इंचार्ज गिरीश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर दो एंबुलेंस व पुलिस वाहनों से सीएचसी पहुंचाया। कस्बा इंचार्ज के मुताबिक, बस करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी।