Accident News: इस रविवार को दिन की शुरुआत हादसों से हुई। दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी भी घायल हैं। राजस्थान के कोटा में तो मरने वाले सभी एक ही परिवार के लोग हैं। वहीं, गुजरात के कच्छ में सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। मरने वालों में तीन महीने की नवजात भी शामिल है।आपको बता दें कि राजस्थान में कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभूपुरा के पास रविवार तड़के एक तेज रफ्तार क्रूजर वाहन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और वाहन में फंसे लोगों को निकालने के अभियान की निगरानी की। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रूजर चालक को वाहन चलाते समय संभवत: झपकी आ गई थी।खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभीहादसे में मारे गए लोग महाराष्ट्र के धुले जिले के निवासी थे और खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि क्रूजर में बच्चों समेत एक परिवार के 16 सदस्य सवार थे। ट्रक चालक हारून ने बताया कि उसने ट्रक में आई खराबी की जांच करने के लिए उसे सड़क किनारे खड़ा किया था और वह उससे कुछ दूरी पर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार क्रूजर ने ट्रक को टक्कर मार दी।उसने बताया कि टक्कर के कारण वह सड़क से करीब 20 फुट दूर जा गिरा और 10 मिनट बाद होश आने पर उसने पुलिस और एम्बुलेंस को खुद फोन किया।

हादसे में उसके घुटनों और सिर में चोट आई है। घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सैनिकों के परिवार के 7 लोगों की मौतगुजरात के कच्छ जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की एक कार से टक्कर हो गई, जिससे सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

कच्छ पश्चिम पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब परिवार कच्छ का रण घूमने के बाद भुज लौट रहा था।मृतकों में 3 बच्चे शामिलउन्होंने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है।

दुर्घटना के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकालने में कई घंटे लग गए। कार दो हिस्सों में बंट गई। अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे। वे भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवार के सदस्य थे।अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30), उनकी तीन महीने की बेटी शिविका, राजेश सिंह रावत (35), उनकी बेटी रक्षिता (सात), रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका के रूप में हुई है।