अहमदाबाद/वडोदरा: गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बना अटल ब्रिज शहर का आइकॉन बनाकर उभरा है। इसी तर्ज पर वडोदरा नगर निगम ने शहर के ऐतिहासिक कमाटीबाग (सयाजीबाग) से गुजरात रही विश्वामित्री नदी के ऊपर एक अनूठा क्रोकोडाइल ब्रिज बनाने का फैसला किया है, जो न सिर्फ टूरिस्ट को लुभाएगा बल्कि बुलेट ट्रेन सिटी का एक आइकॉन बनकर उभरेगा।
वडोदरा नगर निगम ने इस ब्रिज के निर्माण को अनुमति दे दी है।कैसा होगा क्रोकाडाइल ब्रिजगुजरात में बन रहे पैदल पार वाले क्रोकाडाइल ब्रिज की कुल लंबाई 57 मीटर होगी। इसकी चौड़ाई 7.8 मीटर की होगी। इसका कुल वजन 270 होगा। इसका पूरा एरिया 445 स्क्वायर मीटर होगा। यह ब्रिज मौजूदा ब्रिज को रिप्लेस करेगा। वडोदरा नगर निगम के आयुक्त आईएएस अरुण महेश बाबू के अनुसार इसका निर्माण अगले साल शुरू हो जाएगा।
इसकी कुल लागत 12.7 करोड़ है। क्रोकोडाइल ब्रिज से पैदल लोग एक छोर से दूसरी छोर तक जा सकेंगे। वडोदरा नगर निगम ने पर्यटकों को लुभाने और अलग पब्लिक स्पेस के निर्माण के लिए इस ब्रिज की प्लानिंग की थी। जिसे मंजूरी मिल गई है।कितने लोगों की होगी क्षमताक्रोकाडाइल ब्रिज पर एक बार 200 लोगों को जाने की अनुमति होगी।
वडोदरा में विश्वामित्री नदी मगरमच्छों के लिए जानी जाती है। विश्वामित्री नदी में सैकड़ों मगरमच्छ हैं। वे अनोखे मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के लिए जाना जाते हैं। वडोदरा में कई नदी में पानी बढ़ने पर मगरमच्छ घरों और सड़कों पर आए हैं लेकिन उन्होंने कोई अप्रिय घटना नहीं की है। इस ब्रिज के निर्माण से वडोदरा को क्रोकोडाइल स्पॉट के तौर पहचान देने में मदद मिलेगी।वडोदरा में 400 से अधिक क्रोकोडाइलवडोदरा नगर निगम द्वारा विश्वामित्री प्रोजेक्ट भी किया जा रहा है।
इसमें नदी के किनारों का विकास शामिल है। विश्वामित्री नदी और आसपास के इलाकों में सैकड़ों मगरमच्छ रहते हैं। सर्वेक्षणों और अनुमानों के मुताबिक इनकी संख्या 400 से 450 के पार पहुंच चुकी है, जो 1990 के दशक के शुरुआत में लगभग 50 के आसपास थी। वडोदरा नगर निगम के ऐलान ने लोगों को रोमांच से भर दिया। वडोदरा पूर्व में बड़ौदा के तौर पर जाना जाता था।
यह गायकवाड़ राज परिवार का केंद्र था। यहा पर बकिंघम पैलेस से तीन गुना से ज्यादा बड़ा लक्ष्मी विलास पैलेस भी है।