नई दिल्‍ली: गौतम अडानी के नेतृत्‍व वाला अडानी ग्रुप देश के आठ हवाई अड्डों का संचालन करता है। समूह ने सरकार से एयरलाइन कंपनियों में निवेश पर लगी पाबंदियों को हटाने की अपील की है। इससे एविएशन इंडस्ट्री में नई हलचल शुरू हो गई है। ग्रुप के सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने हर रोज 30,000 उड़ानों की संभावना का हवाला देकर निवेश की इच्छा जताई है।

लेकिन, इंडिगो और एविएशन एक्‍सपर्ट्स ने एयरपोर्ट ऑपरेटरों को एयरलाइन चलाने की छूट देने पर हितों के टकराव और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा पर असर को लेकर गंभीर चिंता जताई है।<strong>अडानी ग्रुप की चाहत</strong> अडानी ग्रुप की चाहत" imgsize="89081" >अडानी समूह ने केंद्र सरकार से एयरलाइन सेक्‍टर में निवेश की अनुमति देने की अपील की है।

इसकी सार्वजनिक पुष्टि समूह के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) जुगेशिंदर रॉबी सिंह ने की। सिंह के अनुसार, देश में अभी हर रोज करीब 3,200 से 3,300 फ्लाइट ऑपरेट होती हैं। वहीं, भारत में 30,000 दैनिक उड़ानों की क्षमता है। करीब 60 करोड़ संभावित यात्रियों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए ग्रुप किसी फंड, मौजूदा एयरलाइन या नए उद्यमी के जरिए एयरलाइन डेवलपमेंट में निवेश करना चाहता है।

ये भी पढ़ें: गौतम अडानी 1, मुकेश अंबानी 2, एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्‍ट में बड़ा उलटफेरइससे पहले अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के सीईओ अरुण बंसल ने भी जून में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को पत्र लिखा था। पत्र लिखकर मुंबई हवाई अड्डे के समझौते (ओएमडीए) में क्रॉस-होल्डिंग प्रतिबंधों से छूट मांगी थी।

कारण है कि दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेटरों के लिए किसी भी एयरलाइन में 10 फीसदी से ज्‍यादा हिस्सेदारी रखने की सीमा तय है।<strong>अडानी के कदम पर तीखी बहस</strong> अडानी के कदम पर तीखी बहस" imgsize="29544" >अडानी ग्रुप के इस कदम से एविएशन सेक्‍टर में हितों के टकराव को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है। इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया ने चेतावनी दी है कि एयरपोर्ट ऑपरेटरों को एयरलाइन के स्वामित्व की अनुमति देने से भारी हितों का टकराव पैदा होगा।

ये अंत में उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ जाएगा। एविएशन इकोसिस्टम एडवाइजर असलम अल्लुगुंडु के मुताबिक, मुंबई टी1 रीडेवलपमेंट के दौरान उड़ानों को नवी मुंबई शिफ्ट करने के विवाद ने दिखाया है कि एयरपोर्ट के फैसले एयरलाइंस को कितना प्रभावित करते हैं। ऐसे में किसी भी वित्तीय छूट से पहले नीतिगत, नियामकीय और अनुपालन फ्रेमवर्क तैयार होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: भारत की पॉलिसी में चेंज और अडानी समूह की न्‍यूक्लियर पावर सेक्‍टर में एंट्री, पक्ष-विपक्ष पूरा मामला समझ‍िएएक्‍सपर्ट्स के अनुसार, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए स्वतंत्र स्लॉट आवंटन, गेट, ग्राउंड हैंडलिंग, एमआरओ और हैंगर स्पेस तक बिना भेदभाव पहुंच और डीजीसीए और एईआरए की सख्त निगरानी जरूरी होनी चाहिए।<strong>सरकार का रुख</strong> सरकार का रुख" imgsize="83976" >नागरिक उड्डयन मंत्री के.

राममोहन नायडू ने साफ किया है कि एयरलाइन और एयरपोर्ट के बीच क्रॉस-ओनरशिप से जुड़े इस प्रस्ताव पर सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। उसका फोकस बाजार संतुलन बनाए रखने पर है। इस पर अंतिम फैसले के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी भी जरूरी होगी। भारत के घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो और एयर इंडिया समूह की संयुक्त हिस्सेदारी 90 फीसदी से ज्‍यादा है।

इस कारण सरकार भी नई एयरलाइंस को बढ़ावा देना चाहती है। अडानी समूह पहले ही आठ हवाई अड्डों के संचालन के अलावा ग्राउंड हैंडलिंग, एमआरओ और पायलट प्रशिक्षण में सक्रिय है। ग्रुप ब्राजील की एम्ब्रेयर के साथ भारत में यात्री विमान निर्माण संयंत्र लगाने की योजना बना रहा है।<strong>जानकारों की राय</strong> जानकारों की राय" imgsize="58274" >इस बीच बाजार में अडानी ग्रुप की ओर से संकटग्रस्त स्पाइसजेट में निवेश किए जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

वैसे कानून के जानकारों का मानना है कि अडानी के लिए किसी पुरानी देनदारी वाली एयरलाइन के बजाय अपनी नई एयरलाइन खड़ा करना व्यावसायिक रूप से ज्‍यादा आकर्षक हो सकता है। एडवोकेट सौरभ नंदवानी के मुताबिक, स्पाइसजेट जैसे सौदे में मौजूदा देनदारियों, कर्जदाताओं के समझौतों, विमान लीज और नियामकीय मंजूरियों की गहन जांच करनी होगी।

इसमें पूंजी निवेश के बाद की परिचालन जिम्मेदारियां कहीं ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि किंगफिशर, जेट एयरवेज और गो फर्स्ट के बंद होने के बाद भारतीय विमानन क्षेत्र को मजबूत निवेशकों की जरूरत है। लेकिन, एयरपोर्ट ऑपरेटरों की एंट्री के लिए पारदर्शी नियम पहली शर्त होनी चाहिए।