मनीष सिंह, नोएडा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की स्वीकृति दे दी गई है। शासन की ओर से शनिवार जारी अधिसूचना के जरिए राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से इसे मंजूरी दे दी है।वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी, जो अब तक पुलिस महानिदेशक, पीएसी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे, अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे।

उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण की तिथि से 23 जनवरी 2029 तक चलेगा।26 नवंबर को आवेदन किया थाआलोक सिंह ने 26 नवंबर को पुलिस महानिदेशक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का आवेदन दिया था, जिसे शासन ने ऑल इंडिया सर्विसेज रूल्स, 1958 के नियम 16(2) के अंतर्गत स्वीकृति दे दी है।31 वर्षों का लंबा कार्यकाल रहाउनका जन्म 24 जनवरी 1967 को हुआ था, इसलिए वे जनवरी 2027 में सेवानिवृत्ति की निर्धारित आयु 60 वर्ष पूरी करने वाले थे, लेकिन UPPSC अध्यक्ष के पद पर चयन के कारण उन्होंने तय समय से पहले ही सेवा से विदा ले ली।

उनका पुलिस सेवा में लगभग 31 वर्षों का लंबा कार्यकाल रहा है।गौतमबुद्ध नगर के पहले कमिश्नर रहेआलोक सिंह का नाम चर्चा में उस समय आया, जब वे गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर बने थे। जनवरी 2020 में प्रदेश में कमिश्नरेट प्रणाली शुरू होने पर गौतमबुद्ध नगर का प्रभार उन्हें सौंपा गया था। इसके आगे उन्होंने मेरठ रेंज के आईजी और कानपुर जोन के एडीजी जैसे प्रमुख पदों पर भी कार्य किया।इन जिलों में रहे कप्तानसोनभद्र, बागपत, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, बिजनौर, कानपुर, मेरठ और बाराबंकी सहित अनेक जिलों में वे पुलिस कप्तान रह चुके हैं।आनंदीबेन पटेल ने स्वीकृति प्रदान की26 नवंबर को उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नामित किया गया और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संविधान के अनुच्छेद 316(1) के अधीन इस नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।संजय श्रीनेत का स्थान लेंगेउनका कार्यकाल पद संभालने की तिथि से 23 जनवरी 2029 तक चलेगा।

वे आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीनेत का स्थान लेंगे, जो 21 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे।11 जिलों में तैनात रहेअलीगढ़ के मूल निवासी आलोक सिंह कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बने थे। अपने लंबे करियर में उन्होंने कौशांबी, बागपत, सोनभद्र, रायबरेली, उन्नाव, मेरठ और बाराबंकी सहित 11 जिलों में पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई और कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े विविध दायित्वों को सफलतापूर्वक संभाला।राजनाथ के सुरक्षा प्रमुख भी रहेबाराबंकी में पदस्थापन के दौरान उन्होंने जिले में सक्रिय नशीले पदार्थ बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि 2014 में उन्हें कुछ समय के लिए तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

हालांकि, यह पद बाद में समाप्त कर दिया गया।सिविल एविएशन विभाग में भी तैनात रहेआलोक सिंह ने सिविल एविएशन विभाग में भी सेवा दी। जहां उन्होंने नेशनल कैरियर्स के लिए इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइज़ेशन (ICAO) की दिशा-निर्देश लागू करने में अहम भूमिका निभाई।रोहतक से एमबीए कियाआगरा के सेंट जोसेफ स्कूली शिक्षा पूरी की और आगरा यूनिवर्सिटी से गणित में बीएससी की डिग्री प्राप्त की।

उसके बाद रोहतक के केदारनाथ अग्रवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया।कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के किंग्स कॉलेज के फेलो भी रहेइसके अलावा वे इटली की विसेंज़ा यूनिवर्सिटी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के किंग्स कॉलेज के फेलो भी रहे हैं। उनके उत्कृष्ट सेवा योगदान के सम्मान में उन्हें अगस्त 2017 में डायरेक्टर जनरल का सिल्वर कमेंडेशन डिस्क और पिछले वर्ष गोल्ड कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया।